Ezekiel 33:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yaadi maain dushtt se kahoo, he dusht, too nishchay marega, tab yadi too dushtt ko usake marga ke vishay n chitaa, to vah dushtt apane adharma men fansa hua marega, parantu usake koon ka lekha men tujhee se loonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं तुमसे कह सकता हूँ, ‘यह पापी व्यक्ति मरेगा।’ तब तुम्हें उस व्यक्ति के पास जाकर मेरे लिये उसे चेतावनी देनी चाहिए। यदि तुम उस पापी व्यक्ति को चेतावनी नहीं देते और उसे अपना जीवन बदलने को नहीं कहते, तो वह पापी व्यक्ति मरेगा, क्योंकि उसने पाप किया। किन्तु मैं तुम्हें उसकी मृत्यु का उत्तरदायी बनाऊँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि मैं दुर्जन से कहूंगा, “ओ दुर्जन, तू निस्‍सन्‍देह मरेगा”, और यदि तू दुर्जन को सावधान नहीं करेगा कि वह अपना बुरा मार्ग छोड़ दे, तो ओ मानव-पुत्र, वह दुर्जन तो अपने अधर्म में मरेगा ही, किन्‍तु मैं उसकी मौत का जिम्‍मेदार तुझे ठहराऊंगा, और उसके खून का लेखा तुझ से लूंगा।
Hindi Bible HHBD
यदि मैं दुष्ट से कहूं, हे दुष्ट, तू निश्चय मरेगा, तब यदि तू दुष्ट को उसके मार्ग के विषय न चिताए, तो वह दुष्ट अपने अधर्म में फंसा हुआ मरेगा, परन्तु उसके खून का लेखा में तुझी से लूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यदि मैं दुष्‍ट से कहूँ, ‘हे दुष्‍ट, तू निश्‍चय मरेगा,’ तब यदि तू दुष्‍ट को उसके मार्ग के विषय न चिताए, तो वह दुष्‍ट अपने अधर्म में फँसा हुआ मरेगा, परन्तु उसके खून का लेखा मैं तुझी से लूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब मैं दुष्ट मनुष्य से कहता हूं, ‘हे दुष्ट मनुष्य, तू निश्चय मरेगा,’ और तुम उस व्यक्ति को उसका जीवन बदलने के लिये नहीं कहते हो, तो वह व्यक्ति अपने पाप के कारण मरेगा, और मैं तुम्हें उसके खून के लिये ज़िम्मेदार ठहराऊंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यदि मैं दुष्ट से कहूँ, ‘हे दुष्ट, तू निश्चय मरेगा,’ तब यदि तू दुष्ट को उसके मार्ग के विषय न चिताए, तो वह दुष्ट अपने अधर्म में फँसा हुआ मरेगा, परन्तु उसके खून का लेखा में तुझी से लूँगा।