Ezekiel 33:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu yadi too dushtt ko usake marga ke vishay chitaae ki vah apane marga se fire aur vah apane marga me n fire, to vah to apane adharma men fansa hua marega, parantu too apana praan bacha lega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु यदि तुम उस बुरे व्यक्ति को अपना जीवन बदलने के लिये और पाप करना छोड़ने के लिये चेतावनी देते हो और यदि वह पाप करना छोड़ने से इन्कार करता है तो वह मरेगा क्योंकि उसने पाप किया, किन्तु तुमने अपना जीवन बचा लिया।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि तू उसको चेतावनी देगा कि वह अपना बुरा आचरण छोड़ दे, और वह तेरी चेतावनी पर ध्‍यान न देगा, बुरे मार्ग से मुंह नहीं मोड़ेगा, तो वह निस्‍सन्‍देह अपने अधर्म में मरेगा, परन्‍तु तेरा प्राण बच जाएगा।
Hindi Bible HHBD
परन्तु यदि तू दुष्ट को उसके मार्ग के विषय चिताए कि वह अपने मार्ग से फिरे और वह अपने मार्ग मे न फिरे, तो वह तो अपने अधर्म में फंसा हुआ मरेगा, परन्तु तू अपना प्राण बचा लेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु यदि तू दुष्‍ट को उसके मार्ग के विषय चिताए कि वह अपने मार्ग से फिरे और वह अपने मार्ग से न फिरे, तो वह तो अपने अधर्म में फँसा हुआ मरेगा, परन्तु तू अपना प्राण बचा लेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पर यदि तुम दुष्ट व्यक्ति को उसका जीवन बदलने की चेतावनी देते हो और वह अपना जीवन नहीं बदलता है, तो वह अपने पाप के कारण मरेगा, किंतु तुम स्वयं बच जाओगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु यदि तू दुष्ट को उसके मार्ग के विषय चिताए कि वह अपने मार्ग से फिरे और वह अपने मार्ग से न फिरे, तो वह तो अपने अधर्म में फँसा हुआ मरेगा, परन्तु तू अपना प्राण बचा लेगा।