Ezekiel 34:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tum jo sab beemaron ko panjar aur kandho se yahan tak ddhkelate aur seeng se yahan tak marate ho ki ve titara-abitar ho jatee haai,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम अपनी बगल से और अपने कन्धों से धक्का देकर और अपनी सींगों से सभी कमजोर भेड़ों को तब तक मार गिरोते हो, जब तक तुम उनको दूर चले जाने के लिये विवश नहीं करते।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम दुर्बल भेड़ों को पांजर और सींग से मार-मार कर भगा देते हो, और वे यहां-वहां बिखर जाती हैं।
Hindi Bible HHBD
तुम जो सब बीमारों को पांजर और कन्धे से यहां तक ढकेलते और सींग से यहां तक मारते हो कि वे तितर- बितर हो जाती हैं,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तुम जो सब बीमारों को पाँजर और कन्धे से यहाँ तक ढकेलते और सींग से यहाँ तक मारते हो कि वे तितर–बितर हो जाती हैं,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि तुम सब दुर्बल भेड़ों को अपने बाजू और अपने कंधों से तब तक ढकेलते और उन्हें सींग मारते हो, जब तक कि वे दूर नहीं चले जाते,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तुम जो सब बीमारों को बाजू और कंधे से यहाँ तक ढकेलते और सींग से यहाँ तक मारते हो कि वे तितर-बितर हो जाती हैं,