Ezekiel 34:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tum log chaba khate, un paahinate aur motte motte pashuuon ko kattte ho parantu bhed-bakaariyon ko tum naheen charate.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम मोटी भेड़ों को खाते हो और अपने वस्त्र बनाने के लिये उनकी ऊन का उपयोग करते हो। तुम मोटी भेड़ को मारते हो, किन्तु तुम रेवड़ का पेट नहीं भरते।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ इस्राएली राष्ट्र के चरवाहो, तुम बढ़िया भोजन करते हो। तुम कीमती ऊनी वस्त्र पहनते हो। सबसे मोटे-ताजे पशु का मांस खाते हो। किन्तु अपनी जनता के मुंह में अन्न का दाना भी नहीं डालते!
Hindi Bible HHBD
तुम लोग चब खाते, ऊन पहिनते और मोटे मोटे पशुओं को काटते हो; परन्तु भेड़- बकरियों को तुम नहीं चराते।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तुम लोग चर्बी खाते, ऊन पहिनते और मोटे मोटे पशुओं को काटते हो; परन्तु भेड़–बकरियों को तुम नहीं चराते।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम दही खाते हो, ऊनी कपड़े पहनते हो और खाने के लिये चुनकर पशुओं को काटते हो, पर तुम झुंड का ध्यान नहीं रखते हो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तुम लोग चर्बी खाते, ऊन पहनते और मोटे-मोटे पशुओं को काटते हो; परन्तु भेड़-बकरियों को तुम नहीं चराते।