Ezekiel 34:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
meree bhed-bakaariyan titara-abitar hui haai ve sare pahadon aur unche unche tteelon par bhttkatee theen meree bhed-bakaariyan saree prathvee ke upar titara-abitar hui aur n to koi unakee sudhai leta tha, n koi unako ddoonddhta tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरी रेवड़ सभी पर्वतों और ऊँची पहाड़ियों पर भटकी। मेरी रेवड़ धरती की सारी सतह पर बिखर गई। कोई भी उनकी खोज और देखभाल करने वाला नहीं था।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘मेरी भेड़ें तितर-बितर हो गई हैं। वे पहाड़ों पर, ऊंची-ऊंची पहाड़ियों पर भटक रही हैं। ‘मेरी भेड़ें पृथ्वी के सब देशों में तितर-बितर हो गई हैं। उनकी खोज-खबर लेनेवाला, उनको ढूंढ़कर लानेवाला कोई चरवाहा नहीं है।
Hindi Bible HHBD
मेरी भेड़- बकरियां तितर- बितर हुई है; वे सारे पहाड़ों और ऊंचे ऊंचे टीलों पर भटकती थीं; मेरी भेड़- बकरियां सारी पृथ्वी के ऊपर तितर- बितर हुई; और न तो कोई उनकी सुधि लेता था, न कोई उनको ढूंढ़ता था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मेरी भेड़–बकरियाँ तितर–बितर हुई हैं; वे सारे पहाड़ों और ऊँचे ऊँचे टीलों पर भटकती थीं; मेरी भेड़–बकरियाँ सारी पृथ्वी के ऊपर तितर–बितर हुईं; और न तो कोई उनकी सुधि लेता था, न कोई उनको ढूँढ़ता था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेरी भेड़ें सब पहाड़ों और ऊंचे पठारों पर भटकती रहीं. वे सारी पृथ्वी पर तितर-बितर हो गईं, और किसी ने भी उनको नहीं ढूंढ़ा या उनकी सुधि नहीं ली.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मेरी भेड़-बकरियाँ तितर-बितर हुई है; वे सारे पहाड़ों और ऊँचे-ऊँचे टीलों पर भटकती थीं; मेरी भेड़-बकरियाँ सारी पृथ्वी के ऊपर तितर-बितर हुई; और न तो कोई उनकी सुधि लेता था, न कोई उनको ढूँढ़ता था।