Ezekiel 35:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
is kara, parameshvar yahova kee yah vanee haai, mere jeevan kee sauganadha, tere kop ke anusar, aur jo jalajalahatt too ne un par apane vaair ke karan kee haai, usee ke anusar maain tujh se bartav karoonga, aur jab maain tera nyay karoo, tab tum men apane ko pragatt karoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरा स्वामी यहोवा कहता है, “तुम मेरे लोगों के प्रति ईर्ष्यालु थे। तुम उन पर क्रोधित थे और तुम मुझसे घृणा करते थे। अत: अपने जीवन की शपथ खाकर मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं तुम्हें वैसे ही दण्डित करूँगा जैसे तुमने उन्हें चोट पहुँचाई। मैं तुझे दण्ड दूँगा और अपने लोगों को समझने दूँगा कि मैं उनके साथ हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं, स्‍वामी-प्रभु, अपने जीवन की सौगन्‍ध खाता हूं: तूने उनके प्रति घृणा की। अपनी घृणा के कारण उनसे क्रोध किया और उनसे शत्रुता का व्‍यवहार किया, इसलिए मैं भी तुझसे ऐसा ही व्‍यवहार करूंगा। मैं तेरा न्‍याय करूंगा, और तुझको दण्‍ड दूंगा, और यों स्‍वयं को तुझ पर प्रकट करूंगा।
Hindi Bible HHBD
इस कारण, परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, मेरे जीवन की सौगनध, तेरे कोप के अनुसार, और जो जलजलाहट तू ने उन पर अपने वैर के कारण की है, उसी के अनुसार मैं तुझ से बर्ताव करूंगा, और जब मैं तेरा न्याय करूं, तब तुम में अपने को प्रगट करूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस कारण, परमेश्‍वर यहोवा की यह वाणी है, मेरे जीवन की सौगन्ध, तेरे कोप के अनुसार, और जो जलजलाहट तू ने उन पर अपने बैर के कारण की है, उसी के अनुसार मैं तुझ से बर्ताव करूँगा, और जब मैं तेरा न्याय करूँ, तब तुम में अपने को प्रगट करूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये, मैं अपने जीवन की शपथ खाकर कहता हूं, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है, उनके प्रति तुम्हारी घृणा के समय, तुमने जो क्रोध और ईर्ष्या दिखाई, उसके अनुसार मैं तुमसे व्यवहार करूंगा और जब मैं तुम्हारा न्याय करूंगा, तब मैं स्वयं को उनके बीच प्रगट करूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस कारण, परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, मेरे जीवन की सौगन्ध, तेरे कोप के अनुसार, और जो जलजलाहट तूने उन पर अपने बैर के कारण की है, उसी के अनुसार मैं तुझ से बर्ताव करूँगा, और जब मैं तेरा न्याय करूँ, तब तुम में अपने को प्रगट करूँगा।