Ezekiel 35:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur too janega, ki mujh yahova ne teree sab tiraskar kee baten sunee haai, jo too ne israaael ke pahadon ke vishay men kahee, ki, ve to ujad gaa, ve ham hee ko diae gaae haain ki ham unhen kha dalen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब तुम भी समझोगे कि मैंने तुम्हारे लिये सभी अपमानों को सुना है। “तुमने इस्राएल पर्वत के विरुद्ध बहुत सी बुरी बातें की हैं। तुमने कहा, ‘इस्राएल नष्ट कर दिया गया! हम लोग उसे भोजन की तरह चबा जाएंगे!’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ एदोम, तूने इस्राएल देश के पहाड़ी क्षेत्रों के विरुद्ध तिरस्कारपूर्ण वचन कहे हैं, और मैं-प्रभु ने उन सबको सुना है। तूने कहा है, “इस्राएल के ये पहाड़ी क्षेत्र उजाड़ पड़े हैं। ये हमें हड़पने के लिए दिए गए हैं।”
Hindi Bible HHBD
और तू जानेगा, कि मुझ यहोवा ने तेरी सब तिरस्कार की बातें सुनी हैं, जो तू ने इस्राएल के पहाड़ों के विषय में कहीं, कि, वे तो उजड़ गए, वे हम ही को दिए गए हैं कि हम उन्हें खा डालें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू जानेगा कि मुझ यहोवा ने तेरी सब तिरस्कार की बातें सुनी हैं, जो तू ने इस्राएल के पहाड़ों के विषय में कहीं, ‘वे तो उजड़ गए, वे हम ही को दिए गए हैं कि हम उन्हें खा डालें।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब तुम जानोगे कि मैं याहवेह ने उन सब तुच्छ बातों को सुना है, जो तुमने इस्राएल के पर्वतों के विरुद्ध कहा. तुमने कहा, “वे उजाड़ पड़े हैं और उन्हें हमारा आहार होने के लिये दिया गया है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तू जानेगा, कि मुझ यहोवा ने तेरी सब तिरस्कार की बातें सुनी हैं, जो तूने इस्राएल के पहाड़ों के विषय में कहीं, ‘वे तो उजड़ गए, वे हम ही को दिए गए हैं कि हम उन्हें खा डालें।’