Ezekiel 35:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye parameshvar yahova kee yah vanee haai, mere jeevan kee saugandha, maain tujhe hatya kiae jane ke liye taaiyar karoonga or koon tera peechha karega too to koon se n ghainata tha, as karan koon tera peechha karega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अत: मेरा स्वामी यहोवा कहता है, “मैं अपने जीवन की शपथ खाकर प्रतिज्ञा करता हूँ कि तुम्हें मैं मृत्यु के मुँह में भेजूँगा। मृत्यु तुम्हारा पीछा करेगी। तुम्हें व्यक्तियों के मारने से घृणा नहीं है, अत: मृत्यु तुम्हारा पीछा करेगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: मैं, स्‍वामी-प्रभु कहता हूँ: मुझे अपने जीवन की सौगन्‍ध है! मैं तुझको वध के लिए तैयार करूंगा, और उनकी हत्‍या का पाप तेरा पीछा करेगा! तूने हत्‍या की है, और दोषी ठहरा है; अत: हत्‍या का पाप तेरा पीछा करेगा।
Hindi Bible HHBD
इसलिये परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, मेरे जीवन की सौगन्ध, मैं तुझे हत्या किए जाने के लिये तैयार करूंगा ओर खून तेरा पीछा करेगा; तू तो खून से न घिनाता था, अस कारण खून तेरा पीछा करेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये परमेश्‍वर यहोवा की यह वाणी है: मेरे जीवन की सौगन्ध, मैं तुझे हत्या किए जाने के लिये तैयार करूँगा और खून तेरा पीछा करेगा; तू तो खून से न घिनाता था, इस कारण खून तेरा पीछा करेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये, मैं अपने जीवन की शपथ खाकर कहता हूं, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है, मैं तुम्हें रक्तपात के लिये दे दूंगा और रक्तपात तुम्हारा पीछा करेगा. क्योंकि तुम्हें तो रक्तपात से घृणा नहीं है, इसलिये रक्तपात तुम्हारा पीछा करेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, मेरे जीवन की सौगन्ध, मैं तुझे हत्या किए जाने के लिये तैयार करूँगा और खून तेरा पीछा करेगा; तू तो खून से न घिनाता था, इस कारण खून तेरा पीछा करेगा।