Ezekiel 36:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur maain tum par bahut manushy arthata israaael ke sare gharane ko basaunga aur nagar fir basaae aur khndhar fir banaaen jaaenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम्हारे ऊपर असंख्य लोग रहेंगे। इस्राएल का सारा परिवार और सभी लोग वहाँ रहेंगे। नगरों में, लोग रहने लगेंगे। नष्ट स्थान नये स्थानों की तरह बनेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं तुम्हें फिर बसाऊंगा, और तुम्हारे निवासियों को असंख्य करूंगा। मैं सम्पूर्ण इस्राएली राष्ट्र को पुन: आबाद करूंगा। निर्जन नगर पुन: आबाद होंगे, खण्डहरों का पुन: निर्माण होगा।
Hindi Bible HHBD
और मैं तुम पर बहुत मनुष्य अर्थात् इस्राएल के सारे घराने को बसाऊंगा; और नगर फिर बसाए और खण्डहर फिर बनाएं जाएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और मैं तुम पर बहुत मनुष्य अर्थात् इस्राएल के सारे घराने को बसाऊँगा; और नगर फिर बसाए और खण्डहर फिर बनाए जाएँगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और मैं तुम पर बहुत से लोगों को बसाऊंगा—जी हां, पूरे इस्राएल के नगर बसाये जाएंगे और खंडहर हो गये स्थान फिर से बनाये जाएंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मैं तुम पर बहुत मनुष्य अर्थात् इस्राएल के सारे घराने को बसाऊँगा; और नगर फिर बसाए और खण्डहर फिर बनाएँ जाएँगे।