Ezekiel 36:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so jo hatya unhon ne desh men kee, aur desh ko apanee mooraton ke dara ashuuddh kiya, isake karan maain ne un par apanee jalajalahatt bhdkai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन्होंने जब उस देश में लोगों की हत्या की तो उन्होंने धरती पर खून फैलाया। उन्होंने अपनी देवमूर्तियों से देश को गन्दा किया। अत: मैंने उन्हें दिखाया कि मैं कितना क्रोधित था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन्‍होंने अपने देश में हत्‍याएं की थीं। मूर्तियों की पूजा कर अपने देश को अशुद्ध किया था। अत: मैंने अपनी क्रोधाग्‍नि की उन पर वर्षा की।
Hindi Bible HHBD
सो जो हत्या उन्हों ने देश में की, और देश को अपनी मूरतों के द्वारा अशुद्ध किया, इसके कारण मैं ने उन पर अपनी जलजलाहट भड़काई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये जो हत्या उन्होंने देश में की, और देश को अपनी मूरतों के द्वारा अशुद्ध किया, इसके कारण मैं ने उन पर अपनी जलजलाहट भड़काई ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये मेरा कोप उन पर भड़का क्योंकि उन्होंने देश में खून बहाया था और इसे अपनी मूर्तियों से अशुद्ध किया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए जो हत्या उन्होंने देश में की, और देश को अपनी मूरतों के द्वारा अशुद्ध किया, इसके कारण मैंने उन पर अपनी जलजलाहट भड़काई।