Ezekiel 36:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parameshvar yahova yon kahata haai, shatra ne to tumhare vishay men kaha haai, aha! praacheenakal ke unche sthan ab hamare adhaikar men a gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उनसे कहो कि स्वामी यहोवा यह कहता है, ‘शत्रु ने हमें छला है। उन्होंने कहा: अहा! अब प्राचीन पर्वत हमारा होगा!’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
स्वामी-प्रभु यों कहता है: तुम्हारे शत्रु ने यह कहा था, “अहा! अब ये प्राचीन पहाड़ हमारे अधिकार में आ गए!”
Hindi Bible HHBD
परमेश्वर यहोवा यों कहता है, शत्रु ने तो तुम्हारे विषय में कहा है, आहा! प्राचीनकाल के ऊंचे स्थान अब हमारे अधिकार में आ गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परमेश्वर यहोवा यों कहता है: शत्रु ने तो तुम्हारे विषय में कहा है, ‘आहा! प्राचीनकाल के ऊँचे स्थान अब हमारे अधिकार में आ गए।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: शत्रु ने तुमसे कहा, “आहा! पुराने ज़माने के ऊंचे स्थान हमारे हो गये हैं.” ’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परमेश्वर यहोवा यह कहता है: शत्रु ने तो तुम्हारे विषय में कहा है, ‘आहा! प्राचीनकाल के ऊँचे स्थान अब हमारे अधिकार में आ गए।’