Ezekiel 36:37 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parameshvar yahova yon kahata haai, israaael ke gharane men fir mujh se binatee kee jaaegee ki maain unake liye yah karoon arthata maain un men manushyon kee ginatee jhod-bakaariyon kee nai baddhaun.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है, “मैं इस्राएल के परिवार से उनके लिये यह करने की याचना कराऊँगा। मैं उनको असंख्य लोग बनाऊँगा। वे भेड़ों की रेवड़ों की तरह होंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
स्वामी-प्रभु यों कहता है, ‘मैं इस्राएल वंशियों को अनुमति दूंगा कि वे मुझसे विनती करें और मैं उनके लिए उस कार्य को करूं। निस्सन्देह वे मुझसे विनती करेंगे, और मैं उनके मनुष्यों की संख्या भेड़-बकरियों की तरह बढ़ा दूंगा।
Hindi Bible HHBD
परमेश्वर यहोवा यों कहता है, इस्राएल के घराने में फिर मुझ से बिनती की जाएगी कि मैं उनके लिये यह करूं; अर्थात् मैं उन में मनुष्यों की गिनती झोड़- बकरियों की नाई बढ़ाऊं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“परमेश्वर यहोवा यों कहता है: इस्राएल के घराने में फिर मुझ से विनती की जाएगी कि मैं उनके लिये यह करूँ; अर्थात् मैं उन में मनुष्यों की गिनती भेड़–बकरियों के समान बढ़ाऊँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: एक बार फिर मैं इस्राएल की प्रार्थना को स्वीकार करूंगा और उनके लिये यह करूंगा: मैं उनके लोगों की संख्या को भेड़-बकरियों की तरह अत्यधिक करूंगा,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“परमेश्वर यहोवा यह कहता है, इस्राएल के घराने में फिर मुझसे विनती की जाएगी कि मैं उनके लिये यह करूँ; अर्थात् मैं उनमें मनुष्यों की गिनती भेड़-बकरियों के समान बढ़ाऊँ।