Ezekiel 36:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
is kara, he israaael ke pahado, parameshvar yahova ka vachan suno, parameshvar yahova tum se yon kahata haai, arthata pahadon aur pahaadiyon se aur nalon aur taraiyon se, aur ujade huae khndharon aur nirjan nagaron se jo charon or kee bachee hui jatiyon se lutt gaae aur unake hansane ke karan ho gaae haain
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अत: इस्राएल के पर्वतों, मेरे स्वामी यहोवा के वचन को सुनो। मेरा स्वामी यहोवा पर्वतों, पहाड़ियों, धाराओं, घाटियों, खाली खण्डहरों और छोड़े गए नगरों से, जो चारों ओर के अन्य राष्ट्रों द्वारा लूटे और मजाक उड़ाए गए कहता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए ओ इस्राएली राष्‍ट्र के पहाड़ो! स्‍वामी-प्रभु का सन्‍देश सुनो। स्‍वामी-प्रभु इस्राएली राष्‍ट्र के पहाड़ों, पहाड़ियों, घाटियों, खोहों, उजाड़ क्षेत्रों और निर्जन नगरों से यह कहता है: तुम अपने आसपास के राष्‍ट्रों की दृष्‍टि में मजाक का कारण बन गए हो, और राष्‍ट्रों ने तुम्‍हें लूट लिया है।
Hindi Bible HHBD
इस कारण, हे इस्राएल के पहाड़ो, परमेश्वर यहोवा का वचन सुनो, परमेश्वर यहोवा तुम से यों कहता है, अर्थात् पहाड़ों और पहाड़ियों से और नालों और तराइयों से, और उजड़े हुए खण्डहरों और निर्जन नगरों से जो चारों ओर की बची हुई जातियों से लुट गए और उनके हंसने के कारण हो गए हैं;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस कारण, हे इस्राएल के पहाड़ो, परमेश्‍वर यहोवा का वचन सुनो, परमेश्‍वर यहोवा तुम से यों कहता है: अर्थात् पहाड़ों और पहाड़ियों से और नालों और तराइयों से, और उजड़े हुए खण्डहरों और निर्जन नगरों से जो चारों ओर की बची हुई जातियों से लुट गए और उनके हँसने के कारण हो गए हैं;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये, हे इस्राएल के पर्वतों, परम प्रधान याहवेह की बात सुनो: परम प्रधान याहवेह के पर्वतों और पहाड़ियों, तराइयों और घाटियों, उजाड़ खंडहरों और त्याग दिये गये नगरों, जो लूट लिये गये हैं और जिनकी तुम्हारे चारों तरफ की बाकी जातियां हंसी उड़ाती हैं, इन सबसे कहना है—
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस कारण, हे इस्राएल के पहाड़ों, परमेश्वर यहोवा का वचन सुनो, परमेश्वर यहोवा तुम से यह कहता है, अर्थात् पहाड़ों और पहाड़ियों से और नालों और तराइयों से, और उजड़े हुए खण्डहरों और निर्जन नगरों से जो चारों ओर की बची हुई जातियों से लुट गए और उनके हँसने के कारण हो गए हैं;