Ezekiel 36:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
is karan israaael ke desh ke vishay men bhavishyadanee karake pahado, pahaadiyo, nalo, aur taraiyon se kah, parameshvar yahova yon kahata haai, dekho, tum ne jatiyon kee ninda sahee haai, is karan maain apanee badee jalajalahatt se bola hoo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“इसलिये इस्राएल देश के बारे में ये कहो। पर्वतों, पहाड़ियों, धाराओं और घाटियों से कहो। यह कहो कि स्वामी यहोवा यह कहता है, ‘मैं अपनी तीव्र अनुभूतियों और क्रोध को अपने लिये बोलने दूँगा। क्यों क्योंकि इन राष्ट्रों से तुम्हें अपमान की पीड़ा मिली है।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ मानव, तू इस्राएल देश के सम्बन्ध में नबूवत कर। तू उसके पहाड़ों-पहाड़ियों, खोहों और घाटियों से कह, स्वामी-प्रभु यों कहता है: तुमने राष्ट्रों की कटु निन्दा सही है, इसलिए मै क्रोधाग्नि से भड़क उठा हूं, और यह कह रहा हूं।
Hindi Bible HHBD
इस कारण इस्राएल के देश के विषय में भविष्यद्वाणी करके पहाड़ों, पहाड़ियों, नालों, और तराइयों से कह, परमेश्वर यहोवा यों कहता है, देखो, तुम ने जातियों की निन्दा सही है, इस कारण मैं अपनी बड़ी जलजलाहट से बोला हूँ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस कारण इस्राएल के देश के विषय में भविष्यद्वाणी करके पहाड़ों, पहाड़ियों, नालों, और तराइयों से कह, परमेश्वर यहोवा यों कहता है: देखो, तुम ने जातियों की निन्दा सही है, इस कारण मैं अपनी बड़ी जलजलाहट से बोला हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये इस्राएल देश के बारे में भविष्यवाणी करो और पर्वतों और पहाड़ियों, तराइयों तथा घाटियों से कहो: ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: मैं ईर्ष्यालु कोप में होकर कहता हूं क्योंकि तुमने जाति-जाति के लोगों के अपमान को सहा है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस कारण इस्राएल के देश के विषय में भविष्यद्वाणी करके पहाड़ों, पहाड़ियों, नालों, और तराइयों से कह, परमेश्वर यहोवा यह कहता है, देखो, तुम ने जातियों की निन्दा सही है #, इस कारण मैं अपनी बड़ी जलजलाहट से बोला हूँ।