Ezekiel 37:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur maain unako us desh arthata israaael ke pahadon par aek hee jaati kar doonga aur un sabhon ka aek hee raja hoga aur ve fir do n rahenge aur n do rajyon men kabhee battenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं उन्हें इस्राएल के पर्वतों के प्रदेश में एक राष्ट्र बनाऊँगा। उन सभी का केवल एक राजा होगा। वे दो राष्ट्र नहीं बने रहेंगे। वे भविष्य में राज्यों में नहीं बाँटे जा सकते।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं उनके देश में, इस्राएल के पहाड़ों पर, उनको एक राष्ट्र के रूप में पुन: प्रतिष्ठित करूंगा। उनके ऊपर एक ही राजा राज्य करेगा, और वे फिर कभी दो राष्ट्रों के रूप में विभाजित नहीं होंगे। उनके अलग-अलग दो राज्य नहीं होंगे।
Hindi Bible HHBD
और मैं उनको उस देश अर्थात् इस्राएल के पहाड़ों पर एक ही जाति कर दूंगा; और उन सभों का एक ही राजा होगा; और वे फिर दो न रहेंगे और न दो राज्यों में कभी बटेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं उनको उस देश अर्थात् इस्राएल के पहाड़ों पर एक ही जाति कर दूँगा; और उन सभों का एक ही राजा होगा; और वे फिर दो न रहेंगे और न दो राज्यों में कभी बटेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं उन्हें देश में इस्राएल के पर्वतों पर एक राष्ट्र बनाऊंगा. उन सबके ऊपर एक ही राजा होगा और वे फिर कभी दो जातियों में नहीं होंगे या दो राज्यों में नहीं बंटेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं उनको उस देश अर्थात् इस्राएल के पहाड़ों पर एक ही जाति कर दूँगा; और उन सभी का एक ही राजा होगा #; और वे फिर दो न रहेंगे और न दो राज्यों में कभी बटेंगे।