Ezekiel 37:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur maain tumharee nasen upajakar mans chaddhaunga, aur tum ko chamade se ddhanpoonga aur tum men sans samavaunga aur tum jee jaogee aur tum jan logee ki maain yahova hoo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं तुम्हारे ऊपर नसें और माँस पेशियाँ चढ़ाऊँगा और मैं तुम्हें चमड़ी से ढक दूँगा। तब मैं तुम में प्राण का संचार करुँगा और तुम फिर जीवित हो उठोगे। तब तुम समझोगे कि मैं स्वामी यहोवा हूँ।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं तुममें नसें भरूंगा और तुम्‍हारे कंकाल पर मांस चढ़ाऊंगा। मैं उसको त्‍वचा से ढकूंगा, और तुम्‍हें प्राण से परिपूर्ण कर दूंगा। तब तुम जीवित हो जाओगी और तुम्‍हें अनुभव होगा कि मैं ही प्रभु हूं।” ’
Hindi Bible HHBD
और मैं तुम्हारी नसें उपजाकर मांस चढ़ाऊंगा, और तुम को चमड़े से ढांपूंगा; और तुम में सांस समवाऊंगा और तुम जी जाओगी; और तुम जान लोगी कि मैं यहोवा हूँ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं तुम्हारी नसें उपजाकर मांस चढ़ाऊँगा, और तुम को चमड़े से ढाँपूँगा; और तुम में साँस समाऊँगा और तुम जी जाओगी; और तुम जान लोगी कि मैं यहोवा हूँ।’ ”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं तुममें स्‍नायु-तंत्र जोड़कर तुम्हारे ऊपर मांस चढ़ा दूंगा और तुम्हें चमड़े से ढांप दूंगा; मैं तुममें सांस फूंक दूंगा, और तुम जीवित हो जाओगे. तब तुम जानोगे कि मैं याहवेह हूं.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं तुम्हारी नसें उपजाकर माँस चढ़ाऊँगा, और तुम को चमड़े से ढाँपूँगा; और तुम में साँस समवाऊँगा और तुम जी जाओगी; और तुम जान लोगी कि मैं यहोवा हूँ।’”