Ezekiel 38:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
taaki chheenakar too unhen lootte aur apana hath un khndharon par baddhaae jo fir basaae gaa, aur un logon ke viruddh faere jo jatiyon men se iatthe huae the aur prathvee kee nabhee par base huae ddhor aur aur sampattai rakhte haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं इन लोगों को हराऊँगा और उनकी सभी कीमती चीजें उनसे ले लूँगा। मैं उन स्थानों के विरुद्ध लड़ूँगा जो नष्ट हो चुके थे, किन्तु अब लोग उनमें रहने लगे हैं। मैं उन लोगों (इस्राएल) के विरुद्ध लड़ूँगा जो दूसरे राष्ट्रों से इकट्ठे हुए थे। अब वे लोग मवेशी और सम्पत्ति वाले हैं। वे संसार के चौराहे पर रहते हैं जिस स्थान में से शक्तिशाली देशों को अन्य शक्तिशाली सभी देशों तक जाने के लिये यात्रा करनी पड़ती है।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ गोग, तू उनको लूटना और उनकी धन-सम्‍पत्ति छीनना चाहेगा। जो निर्जन स्‍थान अब आबाद हो गए हैं, उनको फिर उजाड़ना चाहेगा। तू उनको लूटना चाहेगा जो भिन्न-भिन्न देशों से निकालकर स्‍वदेश में एकत्र किए गए हैं; जो अब पशु-पालन कर रहे हैं; जिन्‍होंने सम्‍पत्ति जमा कर ली है; यरूशलेम में निवास कर रहे हैं, जो पृथ्‍वी की नाभि है।
Hindi Bible HHBD
ताकि छीनकर तू उन्हें लूटे और अपना हाथ उन खण्डहरों पर बढ़ाए जो फिर बसाए गए, और उन लोगों के विरूद्ध फेरे जो जातियों में से इट्ठे हुए थे और पृथ्वी की नाभी पर बसे हुए ढोर और और सम्पत्ति रखते हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
ताकि छीनकर तू उन्हें लूटे और अपना हाथ उन खण्डहरों पर बढ़ाए जो फिर बसाए गए, और उन लोगों के विरुद्ध जाए जो जातियों में से इकट्ठे हुए थे और पृथ्वी की नाभी पर बसे हुए पशु और अन्य सम्पत्ति रखते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं उन्हें लूटूंगा और उनसे छीन लूंगा और मेरा हाथ फिर से बनाये गए खंडहरों और विभिन्‍न जातियों से इकट्‍ठे हुए उन लोगों के विरुद्ध उठेगा, जिनके पास बहुत सारे पशु और संपत्ति है और जो देश के बीच में रहते हैं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
ताकि छीनकर तू उन्हें लूटे और अपना हाथ उन खण्डहरों पर बढ़ाए जो फिर बसाए गए, और उन लोगों के विरुद्ध जाए जो जातियों में से इकट्ठे हुए थे और पृथ्वी की नाभि पर बसे हुए पशु और अन्य सम्पत्ति रखते हैं।