Ezekiel 38:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
shaba aur dadan ke log aur tashash ke vyoparee apane desh ke sab javan sinhon samet tujh se kahenge, kya too loottne ko ata haai? kya too ne dhan chheenane, sona-chadee uttane, ddhor aur aur sampaattai le jane, aur badee loott apana lene ko apanee bheed ikattee kee haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“शबा, ददान और तर्शीश के व्यापारी और सभी नगर जिनके साथ वे व्यापार करते हैं, तुमसे पूछेंगे, ‘क्या तुम कीमती चीजों पर अधिकार करने आये हो क्या तुम अपने सैनिकों के समूहों के साथ, उन अच्छी चीजों को हड़पने और चाँदी, सोना मवेशी तथा सम्पत्ति ले जाने आए थे? क्या तुम उन सभी कीमती चीजों को लेने आये थे?’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शबा और ददान देशों के निवासी तथा तर्शीश महानगर तथा उसके गांवों के व्‍यापारी, वस्‍तुत: सब व्‍यापार करने वाले तुझसे पूछेंगे, “क्‍या आप लूटने के लिए आए हैं? जो आपने यह विशाल सेना इकट्ठी की है, वह क्‍या केवल लूट का माल ढोने के लिए है? क्‍या आपने इस सेना को सोना, चांदी, पशु, माल-सम्‍पत्ति ढोने, यह बड़ी लूट ले जाने के लिए एकत्र किया है?”
Hindi Bible HHBD
शबा और ददान के लोग और तश श के व्योपारी अपने देश के सब जवान सिंहों समेत तुझ से कहेंगे, क्या तू लूटने को आता है? क्या तू ने धन छीनने, सोना- चाँदी उठाने, ढोर और और सम्पत्ति ले जाने, और बड़ी लूट अपना लेने को अपनी भीड़ इकट्टी की है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
शबा और ददान के लोग और तर्शीश के व्यापारी अपने देश के सब जवान सिंहों समेत तुझ से कहेंगे, ‘क्या तू लूटने को आता है? क्या तू ने धन छीनने, सोना–चाँदी उठाने, पशु और अन्य सम्पत्ति ले जाने, और बड़ी लूट अपना लेने को अपनी भीड़ इकट्ठी की है?’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शीबा और देदान के लोग और तरशीश के व्यापारी और इसके सब गांव तुमसे कहेंगे, “क्या तुम लूटने आये हो? क्या तुमने अपने उपद्रवी झुंड को लूटने, सोना और चांदी ले जाने, पशुओं तथा संपत्ति को ले जाने और लूट के सामान पर कब्जा करने के लिये इकट्ठा किया है?” ’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
शेबा और ददान के लोग और तर्शीश के व्यापारी अपने देश के सब जवान सिंहों समेत तुझ से कहेंगे, ‘क्या तू लूटने को आता है? क्या तूने धन छीनने, सोना-चाँदी उठाने, पशु और सम्पत्ति ले जाने, और बड़ी लूट अपना लेने को अपनी भीड़ इकट्ठी की है?’