Ezekiel 38:23 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
is prakar maain apane ko mahan aur pavitra ttharaunga aur bahut see jaatiyon ke samhane apane ko pragatt karoonga. tab ve jan lengee ki maain yahova hoo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब मैं दिखाऊँगा कि मैं कितना महान हूँ, मैं प्रमाणित करूँगा कि मैं पवित्र हूँ। बहुत से राष्ट्र मुझे ये काम करते देखेंगे और वे जानेंगे कि मैं कौन हूँ। तब वे जानेंगे कि मैं यहोवा हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस प्रकार मैं अपनी महानता और पवित्रता प्रकट करूंगा, और सब राष्‍ट्रों की आंखों के सामने स्‍वयं को प्रकट करूंगा। तब उनको ज्ञात होगा कि मैं ही प्रभु हूं।
Hindi Bible HHBD
इस प्रकार मैं अपने को महान और पवित्रा ठहराऊंगा और बहुत सी जातियों के साम्हने अपने को प्रगट करूंगा। तब वे जान लेंगी कि मैं यहोवा हूँ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस प्रकार मैं अपने को महान् और पवित्र ठहराऊँगा और बहुत सी जातियों के सामने अपने को प्रगट करूँगा। तब वे जान लेंगी कि मैं यहोवा हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और इस प्रकार मैं अपनी महानता और अपनी पवित्रता दिखाऊंगा, और मैं बहुत सी जाति के लोगों की दृष्टि में अपने आपको प्रगट करूंगा. तब वे जानेंगे कि मैं याहवेह हूं.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस प्रकार मैं अपने को महान और पवित्र ठहराऊँगा और बहुत सी जातियों के सामने अपने को प्रगट करूँगा। तब वे जान लेंगी कि मैं यहोवा हूँ।”