Ezekiel 38:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
maain tujhe ghauma le aunga, aur tere jabadon men ankade dalakar tujhe nikaloonga aur teree saree sena ko bhee arthata ghaedon aur savaron ko jo sab ke sab kavach paahine huae aek badee bheed haai, jo faree aur ddhal liae huae sab ke sab talavar chalanevale honge
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं तुम्हें पकड़ूँगा और तुम्हारी पूरी सेना के साथ वापस लाऊँगा। मैं तुम्हारी सेना के सभी पुरुषों को वापस लाऊँगा। मैं सभी घोड़ों और घुड़सवारों को वापस लाऊँगा। मैं तुम्हारे मुँह में नकेल डालूँगा और तुम सभी को वापस लाऊँगा। सभी सैनिक अपनी सभी तलवारों और ढालों के साथ अपनी सैनिक पोशाक में होंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं तेरे मुंह में लगाम दूंगा। मैं तेरे जबड़ों में आंकड़े डालकर तुझे घुमाऊंगा। मैं तुझे घसीट कर लाऊंगा। तेरे साथ तेरी समस्त सेना होगी; घोड़े और घुड़सवार होंगे, जो पूरी तरह कवच से ढके होंगे। सैनिकों का विशाल दल होगा। हर एक सैनिक के हाथ में फरी और ढाल होगी। ये सब तलवार चलाने में निपुण होंगे।
Hindi Bible HHBD
मैं तुझे घुमा ले आऊंगा, और तेरे जबड़ों में आंकड़े डालकर तुझे निकालूंगा; और तेरी सारी सेना को भी अर्थात् घोड़ों और सवारों को जो सब के सब कवच पहिने हुए एक बड़ी भीड़ हैं, जो फरी और ढाल लिए हुए सब के सब तलवार चलानेवाले होंगे;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं तुझे घुमा ले आऊँगा, और तेरे जबड़ों में आँकड़े डालकर तुझे निकालूँगा; और तेरी सारी सेना को भी अर्थात् घोड़ों और सवारों को जो सब के सब कवच पहिने हुए एक बड़ी भीड़ हैं, जो फरी और ढाल लिए हुए सब के सब तलवार चलानेवाले होंगे;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं तुम्हें दूसरी तरफ मोड़ दूंगा और तुम्हारे जबड़ों में लोहे का कांटा डालकर तुम्हें तुम्हारी पूरी सेना समेत बाहर ले आऊंगा—तुम्हारे घोड़े, हथियार से सज्जित तुम्हारे घुड़सवार, छोटी तथा बड़ी ढाल लिये बड़ा उपद्रवी झुंड, और वे जो अपनी तलवार भांज रहे हैं, उन सभों को बाहर ले आऊंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं तुझे घुमा ले आऊँगा, और तेरे जबड़ों में नकेल डालकर तुझे निकालूँगा; और तेरी सारी सेना को भी अर्थात् घोड़ों और सवारों को जो सब के सब कवच पहने हुए एक बड़ी भीड़ हैं, जो फरी और ढाल लिए हुए सब के सब तलवार चलानेवाले होंगे;