Ezekiel 39:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur desh men ane janevalon men se jab koi manushy kee haddee dekhe, tab usake pas aek chinh khda karega, yah us samay tak bana rahega jab tak mittee denevale use gog kee bheed kee tarai men gad n den.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे मजदूर चारों ओर ढूँढते फिरेंगे। यदि उनमें कोई एक हड्डी देखेगा तो वह उसके पास एक चिन्ह बना देगा। चिन्ह वहाँ तब तक रहेगा जब तक कब्र खोदने वाला आता नहीं और गोग की सेना की घाटी में उस हड्डी को दफनाता नहीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब ये लोग देश में लाशों की तलाश में निकलेंगे, और किसी को मनुष्‍य का कंकाल कहीं दिखाई देगा, तब वह अस्‍थि-पंजर के पास एक चिह्‍न खड़ा करेगा। यह संकेत-चिह्‍न तब तक वहां बना रहेगा जब तक गाड़नेवाले अस्‍थि-पंजर को “हमोन-गोग की घाटी” में न गाड़ देंगे।
Hindi Bible HHBD
और देश में आने जानेवालों में से जब कोई मनुष्य की हड्डी देखे, तब उसके पास एक चिन्ह खड़ा करेगा, यह उस समय तक बना रहेगा जब तक मिट्टी देनेवाले उसे गोग की भीड़ की तराई में गाड़ न दें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
देश में आने जानेवालों में से जब कोई मनुष्य की हड्डी देखे, तब उसके पास एक चिह्न खड़ा करेगा, यह उस समय तक बना रहेगा जब तक मिट्टी देनेवाले उसे गोग की भीड़ की तराई में गाड़ न दें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब वे देश में से होकर जाएंगे, तब यदि किसी को कोई मनुष्य की हड्डी दिखेगी, तो वह उस हड्डी के बाजू में एक चिन्ह छोड़ देगा, और चिन्ह तब तक रहेगा, जब तक कब्र खोदनेवाले आकर उसे हामोनाह नामक नगर के निकट, हामोन-गोग की घाटी में मिट्टी न दे दें. और इस प्रकार वे देश को शुद्ध करेंगे.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
देश में आने जानेवालों में से जब कोई मनुष्य की हड्डी देखे, तब उसके पास एक चिन्ह खड़ा करेगा, यह उस समय तक बना रहेगा जब तक मिट्टी देनेवाले उसे गोग की भीड़ की तराई में गाड़ न दें।