Ezekiel 39:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir he manushy ke santan, parameshvar yahova yon kahata he, bhanti bhanati ke sab pakshiayon aur sab vanapashuuon ko agyaa de, ikatthe hokar ao, mere is bade yagya men jo maain tumhare liye israaael ke pahadon par karata hoo, har aek disha se ikatthe ho ki tum mans khao aur lohoo peeo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरे स्वामी यहोवा ने यह कहा, “मनुष्य के पुत्र, मेरे लिये पक्षियों और जंगली जानवरों से कुछ कहो। उनसे कहो, ‘यहाँ आओ! यहाँ आओ! एक स्थान पर इकट्ठे हो। यह बलि जो मैं तुम्हारे लिये तैयार कर रहा हूँ उसके लिए आओ, उसे खाओ। इस्राएल के पर्वतों पर एक विशाल बलिदान होगा। आओ, माँस खाओ और खून पिओ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘और तू, ओ मानव, स्‍वामी-प्रभु तुझसे यों कहता है: तू आकाश के प्रत्‍येक प्रकार के पक्षी और सब वन-पशुओं से यह कहना: चारों दिशाओं से आओ, और मेरे महा बलिभोज में सम्‍मिलित हो। मैं तुम्‍हारे लिए इस्राएल के पहाड़ी क्षेत्रों में एक महा बलिभोज तैयार कर रहा हूं। वहां तुम्‍हें खाने के लिए मनुष्‍य का मांस और पीने को उसका रक्‍त मिलेगा।
Hindi Bible HHBD
फिर हे मनुष्य के सन्तान, परमेश्वर यहोवा यों कहता हे, भांति भांति के सब पक्षियों और सब वनपशुओं को आज्ञा दे, इकट्ठे होकर आओ, मेरे इस बड़े यज्ञ में जो मैं तुम्हारे लिये इस्राएल के पहाड़ों पर करता हूँ, हर एक दिशा से इकट्ठे हो कि तुम मांस खाओ और लोहू पीओ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“फिर हे मनुष्य के सन्तान, परमेश्‍वर यहोवा यों कहता है: भाँति भाँति के सब पक्षियों और सब वनपशुओं को आज्ञा दे, इकट्ठे होकर आओ, मेरे इस बड़े यज्ञ में जो मैं तुम्हारे लिये इस्राएल के पहाड़ों पर करता हूँ, हर एक दिशा से इकट्ठे हो कि तुम मांस खाओ और लहू पीओ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“हे मनुष्य के पुत्र, परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: सब प्रकार के पक्षी और सब जंगली जानवरों को बुलाओ: ‘सब तरफ से आओ और उस बलिदान के लिये एक जगह जमा हो जाओ, जिसे मैं तुम्हारे लिये तैयार कर रहा हूं. यह इस्राएल के पर्वतों पर महान बलिदान होगा. वहां तुम मांस खाओगे और खून पियोगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“फिर हे मनुष्य के सन्तान, परमेश्वर यहोवा यह कहता है: भाँति-भाँति के सब पक्षियों और सब वन-पशुओं को आज्ञा दे, इकट्ठे होकर आओ #, मेरे इस बड़े यज्ञ में जो मैं तुम्हारे लिये इस्राएल के पहाड़ों पर करता हूँ, हर एक दिशा से इकट्ठे हो कि तुम माँस खाओ और लहू पीओ।