Ezekiel 39:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur mere us bhoj kee chaba se jo maain tumhare liye karata hoo, tum khate-khate adha jaoge, aur usaka lohoo meete-peete chhk jaoge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम जितनी चाहो, उतनी चर्बी खा सकते हो और तुम खून तब तक पी सकते हो जब तक तुम्हारे पेट न भरे। तुम मेरी बलि से खाओगे और पीओगे जिसे मैंने तुम्हारे लिये मारा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं यह महा बलिभोज तुम्‍हारे लिए तैयार कर रहा हूँ। इस भोज में तुम चर्बीयुक्‍त मांस खा कर अघा जाओगे, और रक्‍त पी कर मतवाले हो जाओगे।
Hindi Bible HHBD
और मेरे उस भोज की चब से जो मैं तुम्हारे लिये करता हूँ, तुम खाते- खाते अधा जाओगे, और उसका लोहू मीते- पीते छक जाओगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मेरे उस भोज की चर्बी से जो मैं तुम्हारे लिये करता हूँ, तुम खाते–खाते अघा जाओगे, और उसका लहू पीते–पीते छक जाओगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जो बलिदान मैं तुम्हारे लिये तैयार कर रहा हूं, उसे खाते-खाते तृप्‍त हो जाओगे और खून को पीते-पीते छक जाओगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मेरे उस भोज की चर्बी से जो मैं तुम्हारे लिये करता हूँ, तुम खाते-खाते अघा जाओगे, और उसका लहू पीते-पीते छक जाओगे।