Ezekiel 39:27 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jab maain unako jati-jati ke beech se faer launga, aur un shatrauon ke deshaen se ikattha karoonga, tab bahut jatiyon kee draashtti men unake dara paavitra ttharoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं अपने लोगों को अन्य देशों से वापस लाऊँगा। मैं उन्हें उनके शत्रुओं के देशों से इकट्ठा करुँगा। तब बहुत से राष्ट्र समझेंगे कि मैं कितना पवित्र हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं उनको भिन्न-भिन्न देशों से वापस लाऊंगा, उनके शत्रुओं के देश से बाहर निकालूंगा। मैं उनके माध्‍यम से सब राष्‍ट्रों के सामने अपनी पवित्रता प्रमाणित करूंगा।
Hindi Bible HHBD
और जब मैं उनको जाति- जाति के बीच से फेर लाऊंगा, और उन शत्रुओं के देशों से इकट्ठा करूंगा, तब बहुत जातियों की दृष्टि में उनके द्वारा पवित्रा ठहरूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब मैं उनको जाति–जाति के बीच से लौटा लाऊँगा, और उन शत्रुओं के देशों से इकट्ठा करूँगा, तब बहुत जातियों की दृष्‍टि में उनके द्वारा पवित्र ठहरूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब मैं उन्हें विभिन्‍न जाति के लोगों के बीच से वापस ले आऊंगा और उनके शत्रुओं के देश में से लाकर उन्हें इकट्ठा कर लूंगा, तब उनके ज़रिए मैं बहुत सी जनताओं की दृष्टि में पवित्र ठहरूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब मैं उनको जाति-जाति के बीच से लौटा लाऊँगा, और उन शत्रुओं के देशों से इकट्ठा करूँगा, तब बहुत जातियों की दृष्टि में उनके द्वारा पवित्र ठहरूँगा।