Ezekiel 39:28 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur tab ve jan lenge ki yahova hamara parameshvar haai, kyonaki maain ne unako jaati-jati men bandhaua karake fir unake nij desh men ikattha kiya haai. maain un men se kisee ko fir paradesh men n chhooonga,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे समझेंगे कि मैं यहोवा उनका परमेश्वर हूँ। क्यों क्योंकि मैंने उनसे उनका घर छुड़वाया और अन्य देशों में बन्दी के रूप में भिजवाया और तब मैंने उन्हें एक साथ इकट्ठा किया और उनके अपने देश में वापस लाया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब इस्राएलियों को ज्ञात होगा कि मैं ही उनका प्रभु-परमेश्वर हूं। मैंने ही उनको विश्व के राष्ट्रों में गुलाम बना कर भेजा था, और मैं ही उनको उनके अपने देश में वापिस ले आया हूं। मैं उनमें से किसी भी व्यक्ति को फिर कभी विदेश में नहीं छोड़ूंगा।
Hindi Bible HHBD
और तब वे जान लेंगे कि यहोवा हमारा परमेश्वर है, क्योंकि मैं ने उनको जाति- जाति में बंधुआ करके फिर उनके निज देश में इकट्ठा किया है। मैं उन में से किसी को फिर परदेश में न छोडूंगा,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वे जान लेंगे कि यहोवा हमारा परमेश्वर है, क्योंकि मैं ने उनको जाति–जाति में बँधुआ करके फिर उनके निज देश में इकट्ठा किया है। मैं उन में से किसी को फिर परदेश में न छोड़ूँगा,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब वे जानेंगे कि मैं याहवेह, उनका परमेश्वर हूं, हालाकि मैंने उन्हें जाति-जाति के लोगों के बीच बंधुआई में जाने दिया था पर मैं उन्हें उनके अपने देश में इकट्ठा करूंगा, और एक को भी पीछे नहीं छोड़ूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वे जान लेंगे कि यहोवा हमारा परमेश्वर है, क्योंकि मैंने उनको जाति-जाति में बँधुआ करके फिर उनके निज देश में इकट्ठा किया है। मैं उनमें से किसी को फिर परदेश में न छोड़ूँगा,