Ezekiel 39:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab israaael ke nagaron ke rahanevale nikalenge aur hathaiyaron men ag lagakar jala denge, ddhal, aur faree, dhanusha, aur teer, lattee, bachh, sab ko ve sat varsha tak jalate rahenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“उस समय, इस्राएल के नगरों में रहने वाले लोग उन खेतों में जाएंगे। वे शत्रु के अस्त्र—शस्त्रों को इकट्ठा करेंगे और उन्हें जला देंगे। वे सभी ढालों, धनुषों और बाणों, गदाओं और भालों को जलाएंगे। वे उन अस्त्र—शस्त्रों का उपयोग सात वर्ष तक ईंधन के रूप में करेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘इस्राएल देश के नगरों के निवासी अपने-अपने नगर से बाहर निकलेंगे, और वे अपने शत्रुओं के अस्‍त्र-शस्‍त्रों को छीन कर उनमें आग लगा देंगे, और उनको जला देंगे। वे सात वर्ष तक ढाल, फरी, धनुष, तीर, लाठी और बरछे जलाते रहेंगे।
Hindi Bible HHBD
तब इस्राएल के नगरों के रहनेवाले निकलेंगे और हथियारों में आग लगाकर जला देंगे, ढाल, और फरी, धनुष, और तीर, लाठी, बछ, सब को वे सात वर्ष तक जलाते रहेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“तब इस्राएल के नगरों के रहनेवाले निकलेंगे और हथियारों में आग लगाकर जला देंगे, ढाल, और फरी, धनुष, और तीर, लाठी, बर्छे, सब को वे सात वर्ष तक जलाते रहेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘तब जो इस्राएल नगरों में निवास करते हैं, वे बाहर जाएंगे और हथियारों का प्रयोग ईंधन के लिये करेंगे और उन्हें जला देंगे—छोटी और बड़ी ढाल, धनुष एवं तीर, युद्ध की गदा और बर्छी सबको जला देंगे. सात सालों तक वे उनका उपयोग ईंधन के रूप में करेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“तब इस्राएल के नगरों के रहनेवाले निकलेंगे और हथियारों में आग लगाकर जला देंगे, ढाल, और फरी, धनुष, और तीर, लाठी, बर्छे, सब को वे सात वर्ष तक जलाते रहेंगे।