Ezekiel 4:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab us ne mujh se kaha, dek, maain ne tere liye manushy kee vishtta kee santee gobar ttharaya haai, aur usee se too apanee rottee banana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब परमेश्वर ने मुझसे कहा, “ठीक है! मैं तुम्हें रोटी पकाने के लिये गाय का सूखा गोबर उपयोग में लाने दूँगा। तुम्हें आदमी के सूखे मल का उपयोग नहीं करना होगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने मुझसे कहा, ‘अच्‍छा, तेरा निवेदन मुझे स्‍वीकार है। तू मनुष्‍य की विष्‍ठा के कण्‍डे के स्‍थान पर गाय के गोबर के कण्‍डे पर अपनी रोटी सेंकना।’
Hindi Bible HHBD
तब उस ने मुझ से कहा, देख, मैं ने तेरे लिये मनुष्य की विष्ठा की सन्ती गोबर ठहराया है, और उसी से तू अपनी रोठी बनाना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने मुझ से कहा, “देख, मैं ने तेरे लिये मनुष्य की विष्‍ठा के बदले गोबर ठहराया है, और उसी से तू अपनी रोटी बनाना।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब उन्होंने कहा, “बहुत अच्छा, मैं तुम्हें मनुष्य के मल के बदले गाय के गोबर पर रोटी सेंकने की अनुमति देता हूं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने मुझसे कहा, “देख, मैंने तेरे लिये मनुष्य की विष्ठा के बदले गोबर ठहराया है, और उसी से तू अपनी रोटी बनाना।”