Ezekiel 4:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab use ghor arthata usake viruddh kila bana aur usake samhane damadama bandha aur chhavanee dal, aur usake charon or yuddh ke yantra laga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और तब उस प्रकार कार्य करो मानो तुम उस नगर का घेरा डाले हुए सेना हो। नगर के चारों ओर एक मिट्टी की दीवार इस पर आक्रमण करने में सहायता के लिये बनाओ। नगर की दीवार तक पहुँचने वाली एक कच्ची सड़क बनाओ। तोड़ फोड़ करने वाले लट्ठे लाओ और नगर के चारों ओर सैनिक डेरे खड़े करो
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू उसके चारों ओर से घेर कर मोर्चाबन्दी कर। तू उसके सामने दमदमा बान्ध। सैनिकों का पड़ाव डाल, और उसके चारों ओर युद्ध के यन्त्र लगा।
Hindi Bible HHBD
तब उसे घेर अर्थात् उसके विरूद्ध क़िला बना और उसके साम्हने दमदमा बान्ध; और छावनी डाल, और उसके चारों ओर युठ्ठ के यंत्रा लगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसे घेर अर्थात् उसके विरुद्ध किला बना और उसके सामने दमदमा बाँध; और छावनी डाल, और उसके चारों ओर युद्ध के यंत्र लगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब इसकी घेराबंदी करो: इसके विरुद्ध घेराबंदी की रचना करो, इस पर एक ढलान बनाओ, इसके विरुद्ध शिविर खड़े करो और इसके चारों ओर युद्ध के यंत्र लगाओ.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसे घेर अर्थात् उसके विरुद्ध किला बना और उसके सामने दमदमा बाँध; और छावनी डाल, और उसके चारों ओर युद्ध के यन्त्र लगा।