Ezekiel 4:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab too lohe kee thalee lekar usako lohen kee shaharapanah manakar apane or us nagar ke beech khda kara tab apana munh usake samhane karake use ghorava, is reeti se too use ghor rakhna. yah israaael ke gharane ke liye chinh ttharega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और तब तुम एक लोहे की कड़ाही लो और इसे अपने और नगर के बीच रखो। यह एक लोहे की दीवार की तरह होगी, जो तुम्हें और नगर को अलग करेगी। इस प्रकार तुम यह प्रदर्शित करोगे कि तुम उस नगर के विरुद्ध हो। तुम उस नगर को घेरोगे और उस पर आक्रमण करोगे। क्यों क्योंकि यह इस्राएल के परिवार के लिये एक उदाहरण होगा। यह प्रदर्शित करेगा कि मैं (परमेश्वर) यरूशलेम को नष्ट करुँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब लोहे का एक तवा ले, और उसको दीवार के रूप में रख दे: यह तेरे और नगर के मध्‍य मानो लोहे की दीवार होगी। तू नगर की ओर मुँह कर, और उसको घेर ले। घेराव की स्‍थिति बनाए रख। यह रेखाचित्र इस्राएल-कुल की स्‍थिति का संकेत-चिह्‍न है।
Hindi Bible HHBD
तब तू लोहे की थाली लेकर उसको लोहें की शहरपनाह मानकर अपने ओर उस नगर के बीच खड़ा कर; तब अपना मुंह उसके साम्हने करके उसे घेरवा, इस रीति से तू उसे घेर रखना। यह इस्राएल के घराने के लिये चिन्ह ठहरेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब तू लोहे की थाली लेकर उसको लोहे की शहरपनाह मानकर अपने और उस नगर के बीच खड़ा कर, तब अपना मुँह उसके सामने करके उसकी घेराबन्दी कर, इस रीति से तू उसे घेर रखना। यह इस्राएल के घराने के लिये चिह्न ठहरेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब लोहे की एक थाली लो, और इसे अपने और शहर के बीच एक लोहे की दीवार के रूप में रखो और अपना मुंह इसकी ओर करो. यह घेराबंदी में होगा, और तुम इस पर घेरा डालोगे. यह इस्राएल के लोगों के लिये एक चिन्ह होगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब तू लोहे की थाली लेकर उसको लोहे की शहरपनाह मानकर अपने और उस नगर के बीच खड़ा कर; तब अपना मुँह उसके सामने करके उसकी घेराबन्दी कर, इस रीति से तू उसे घेरे रखना। यह इस्राएल के घराने के लिये चिन्ह ठहरेगा।