Ezekiel 40:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir us ne faattk ko aek or kee paharevalee kottree kee chht se lekar doosaree or kee paharevalee kottree kee chht tak mapakar pachchees hath kee dooree pai, aur dar amhane-samhane the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस व्यक्ति ने फाटक को एक कमरे की छत से दूसरे कमरे की छत तक नापा। यह पच्चीस हाथ था। एक द्वार दूसरे द्वार के ठीक विपरीत था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसके बाद उसने एक ओर की कोठरियों के पिछले भाग से दूसरे ओर की कोठरियों के पिछले भाग तक फाटक को नापा। इस प्रकार कोठरियों के दरवाजों से होकर फाटक की चौड़ाई साढ़े बारह मीटर निकली।
Hindi Bible HHBD
फिर उस ने फाटक को एक ओर की पहरेवाली कोठरी की छत से लेकर दूसरी ओर की पहरेवाली कोठरी की छत तक मापकर पच्चीस हाथ की दूरी पाई, और द्वार आम्हने- साम्हने थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उसने फाटक को एक ओर की पहरेवाली कोठरी की छत से लेकर दूसरी ओर की पहरेवाली कोठरी की छत तक मापकर पच्‍चीस हाथ की दूरी पाई, और द्वार आमने–सामने थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब उसने एक पहरेवाली कोठरी के पीछे के दीवार के शिखर से दूसरे तरफ के शिखर तक द्वार को नापा; एक तरफ की ऊंची दीवार से लेकर दूसरी तरफ की ऊंची दीवार तक उसकी दूरी लगभग साढ़े बारह मीटर थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर उसने फाटक को एक ओर की पहरेवाली कोठरी की छत से लेकर दूसरी ओर की पहरेवाली कोठरी की छत तक मापकर पच्चीस हाथ की दूरी पाई, और द्वार आमने-सामने थे।