Ezekiel 40:23 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur bheetaree angan kee uttar aur poorva or doosare faattkon ke samhane faattk the aur us ne faattkon kee dooree mapakar sau hath kee pai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
भीतरी आँगन में उत्तर के फाटक तक पहुँचने वाला एक फाटक था। यह पूर्व के फाटक के समान था। उस व्यक्ति ने एक फाटक से दूसरे तक नापा। यह एक फाटक से दूसरे तक सौ हाथ था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पूर्वमुखी फाटक की तरह ही उत्तरी फाटक के सामने एक फाटक था, जिस से भीतरी आंगन में प्रवेश करते थे। उसने दोनों फाटकों की दूरी नापी। वह पचास मीटर निकली।
Hindi Bible HHBD
और भीतरी आंगन की उत्तर और पूर्व ओर दूसरे फाटकों के साम्हने फाटक थे और उस ने फाटकों की दूरी मापकर सौ हाथ की पाई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
भीतरी आँगन के उत्तर और पूर्व की ओर दूसरे फाटकों के सामने फाटक थे और उसने फाटकों की दूरी मापकर सौ हाथ की पाई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
भीतरी आंगन में भी एक द्वार था, जो उत्तरी के सामने था, जैसा कि वहां पूर्व की ओर भी था. उसने एक द्वार से लेकर सामने के द्वार की दूरी को नापा; जो लगभग पचास मीटर था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
भीतरी आँगन की उत्तर और पूर्व की ओर दूसरे फाटकों के सामने फाटक थे और उसने फाटकों की दूरी मापकर सौ हाथ की पाई।