Ezekiel 40:29 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
arthata isakee bhee paharevalee kottriya, aur khmbhe, aur khmbhon ka osara, sab vaaise hee the aur isake aur isake khmbhon ke osare ke bhee charon or bhee khaidkiyan theen aur isakee lambai pachas aur chaudai pachchees hath kee thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दक्षिण फाटक के कमरे, द्वार—स्तम्भ और प्रवेश कक्ष की नाप उतनी ही थी जितनी अन्य फाटकों की थी। खिड़कियाँ, फाटक और प्रवेश कक्ष के चारों ओर थी। फाटक पचास हाथ लम्बा और पच्चीस हाथ चौड़ा था। उसके चारों ओर प्रवेश कक्ष थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसकी पहरेदारों की कोठरियों, खम्‍भों और ओसारे की नाप अन्‍य फाटकों की कोठरियों, खम्‍भों और ओसारे की नाप के बराबर थी। दक्षिणी फाटक पर चारों ओर खिड़कियां थीं। उसके ओसारे में भी खिड़कियां थीं। फाटक की लम्‍बाई पच्‍चीस मीटर और चौड़ाई साढ़े बारह मीटर थी।
Hindi Bible HHBD
अर्थात् इसकी भी पहरेवाली कोठरियां, और खम्भे, और खम्भों का ओसारा, सब वैसे ही थे; और इसके और इसके खम्भों के ओसारे के भी चारों ओर भी खिड़कियां थीं; और इसकी लम्बाई पचास और चौड़ाई पच्चीस हाथ की थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अर्थात् इसकी भी पहरेवाली कोठरियाँ, और खम्भे, और खम्भों का ओसारा, सब वैसे ही थे; और इसके और इसके खम्भों के ओसारे के भी चारों ओर खिड़कियाँ थीं; और इसकी लम्बाई पचास और चौड़ाई पच्‍चीस हाथ की थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसकी पहरेवाली कोठरियों, इसके जुड़े हुए दीवार और इसके मंडप की नाप भी दूसरों की ही समान थी. द्वार और इसके मंडप के चारों ओर खिड़कियां थी. यह लगभग पच्चीस मीटर लंबा और लगभग साढ़े बारह मीटर चौड़ा था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अर्थात् इसकी भी पहरेवाली कोठरियाँ, और खम्भे, और खम्भों का ओसारा, सब वैसे ही थे; और इसके और इसके खम्भों के ओसारे के भी चारों ओर भी खिड़कियाँ थीं; और इसकी लम्बाई पचास और चौड़ाई पच्चीस हाथ की थी।