Ezekiel 40:42 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir homabali ke liye tarasho huae patthr kee char mejaen thee, jo deddh hath lambee, deddh hath chaudee, aur hath bhr unchee theen un par homabaali aur melabali ke pashuuon ko vadha karane ke hathaiyar rakhe jate the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
होमबलि के लिये कटी शिला की चार मेजें थीं। ये मेजें डेढ़ हाथ लम्बी, डेढ़ हाथ चौड़ी और एक हाथ ऊँची थीं। याजक होमबलि और बलिदानों के लिये जिन जानवरों को मारा करते थे, उनको मारने के औजारों को इन मेजों पर रखते थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वहां अग्‍नि-बलि चढ़ाने के लिए तराशे हुए पत्‍थरों की चार चौकियां थीं। प्रत्‍येक चौकी पचहत्तर सेन्‍टीमीटर लम्‍बी, पचहत्तर सेन्‍टीमीटर चौड़ी, और पचास सेन्‍टीमीटर ऊंची थी। इन चौकियों पर विशेष औजार रखे जाते थे, जिनसे अग्‍नि-बलि तथा अन्‍य बलि के पशुओं का वध किया जाता था।
Hindi Bible HHBD
फिर होमबलि के लिये तराशे हुए पत्थर की चार मेज़ें थीं, जो डेढ़ हाथ लम्बी, डेढ़ हाथ चौड़ी, और हाथ भर ऊंची थीं; उन पर होमबलि और मेलबलि के पशुओं को वध करने के हथियार रखे जाते थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर होमबलि के लिये तराशे हुए पत्थर की चार मेजें थीं, जो डेढ़ हाथ लम्बी, डेढ़ हाथ चौड़ी, और हाथ भर ऊँची थीं; उन पर होमबलि और मेलबलि के पशुओं को वध करने के हथियार रखे जाते थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
होमबलिदान के लिये तराशे गये पत्थरों से बनी चार मेजें थी, इनमें से हर एक लगभग अस्सी सेंटीमीटर लंबी, अस्सी सेंटीमीटर चौड़ी और लगभग त्रेपन सेंटीमीटर ऊंची थी. इन पर वे उपकरण या बर्तन रखे गये थे, जिनका उपयोग होमबलिदान और दूसरे बलिदानों में किया जाता था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर होमबलि के लिये तराशे हुए पत्थर की चार मेजें थीं, जो डेढ़ हाथ लम्बी, डेढ़ हाथ चौड़ी, और हाथ भर ऊँची थीं; उन पर होमबलि और मेलबलि के पशुओं को वध करने के हथियार रखे जाते थे।