Ezekiel 40:44 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur bheetaree angan kee uttaree faattk kee alang ke bahar ganevalon kee kottriyan theen jinake dar dakkhian or the aur poova faattk kee alang par aek kottree thee, jisaka dar uttar or tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
भीतरी आँगन के फाटक के बाहर दो कमरे थे। एक उत्तरी फाटक के साथ था। इसका सामना दक्षिण को था। दूसरा कमरा दक्षिण फाटक के साथ था। इसका सामना उत्तर को था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसके पश्‍चात् वह मुझे बाहर से भीतरी आंगन में ले गया। वहाँ मैंने दो कमरे देखे। एक कमरा उत्तरी फाटक के दक्षिण में था, और दूसरा कमरा दक्षिणी फाटक के उत्तर में था।
Hindi Bible HHBD
और भीतरी आंगन की उत्तरी फाटक की अलंग के बाहर गानेवालों की कोठरियां थीं जिनके द्वार दक्खिन ओर थे; और पूव फाटक की अलंग पर एक कोठरी थी, जिसका द्वार उत्तर ओर था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
भीतरी आँगन के उत्तरी फाटक के बाहर गानेवालों की कोठरियाँ थीं जिनके द्वार दक्षिण की ओर थे; और पूर्वी फाटक की ओर एक कोठरी थी, जिसका द्वार उत्तर की ओर था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
भीतरी द्वार के बाहर, भीतरी आंगन के अंदर दो कमरे थे, एक उत्तरी द्वार के तरफ था, जो दक्षिण की ओर खुलता था, और दूसरा दक्षिणी द्वार के तरफ था, जो उत्तर की ओर खुलता था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
भीतरी आँगन के उत्तरी फाटक के बाहर गानेवालों की कोठरियाँ थीं जिनके द्वार दक्षिण ओर थे; और पूर्वी फाटक की ओर एक कोठरी थी, जिसका द्वार उत्तर ओर था।