Ezekiel 40:48 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir vah mujhe bhvan ke osare men le gaya, aur osare ke donon or ke khmbhon ko mapakar panch panch hath ka paya aur donon or faattk kee chaudai teen teen hath kee thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह व्यक्ति मुझे मन्दिर के प्रवेश कक्ष में लाया और उनके हर एक द्वार—स्तम्भ को नापा। यह पाँच हाथ प्रत्येक ओर था। फाटक चौदह हाथ चौड़ा था। फाटक की बगल की दीवारें तीन हाथ हर ओर थीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
फिर वह मुझे मन्‍दिर की ड्‍योढ़ी में ले गया। उसने ड्‍योढ़ी के दोनों ओर के खम्‍भों को नापा। प्रत्‍येक खम्‍भा अढ़ाई मीटर मोटा था। प्रवेश-द्वार की चौड़ाई सात मीटर थी। द्वार के दोनों ओर दीवारें थीं। प्रत्‍येक दीवार डेढ़ मीटर चौड़ी थी।
Hindi Bible HHBD
फिर वह मुझे भवन के ओसारे में ले गया, और ओसारे के दोनों ओर के खम्भों को मापकर पांच पांच हाथ का पाया; और दोनों ओर फाटक की चौड़ाई तीन तीन हाथ की थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर वह मुझे भवन के ओसारे में ले गया, और ओसारे के दोनों ओर के खम्भों को मापकर पाँच पाँच हाथ का पाया; और दोनों ओर फाटक की चौड़ाई तीन तीन हाथ की थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब वह मुझे मंदिर के मंडप में ले आया और उसने मंडप के चौखटों को नापा; ये दोनों तरफ लगभग ढाई-ढाई मीटर चौड़े थे. प्रवेश की चौड़ाई लगभग सात मीटर और इससे लगे दीवारों की चौड़ाई दोनों तरफ लगभग डेढ़-डेढ़ मीटर थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर वह मुझे भवन के ओसारे में ले गया, और ओसारे के दोनों ओर के खम्भों को मापकर पाँच-पाँच हाथ का पाया; और दोनों ओर फाटक की चौड़ाई तीन-तीन हाथ की थी।