Ezekiel 40:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur paharevalee kottriyan bans bhr lambee aur bans bhr chaudee thee aur do kottriyon ka antar panch hath ka tha aur faattk kee devaddhee jo faattk ke osare ke pas bhvan kee or thee, vah bhee bans bhr kee thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
रक्षकों के कमरे एक छड़ लम्बे और एक छड़ चौड़े थे। कमरों के बीच के दीवारों की मोटाई पाँच हाथ थी। भीतर की ओर फाटक के प्रवेश कक्ष के बगल में फाटक की देहली एक छड़ चौड़ी थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने बाजू की पहरेदारों की कोठरियां नापीं। प्रत्येक कोठरी तीन मीटर लम्बी और तीन मीटर चौड़ी थी। बाजू की कोठरियों के मध्य में अढ़ाई मीटर की दूरी थी। उसने फाटक की दूसरी ड्योढ़ी नापी। यह ड्योढ़ी फाटक के ओसारे के पास, भवन के भीतर की ओर थी। उसकी लम्बाई तीन मीटर थी।
Hindi Bible HHBD
और पहरेवाली कोटरियां बांस भर लम्बी और बांस भर चौड़ी थी; और दो कोठरियों का अन्तर पांच हाथ का था; और फाटक की डेवढ़ी जो फाटक के ओसारे के पास भवन की ओर थी, वह भी बांस भर की थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पहरेवाली कोठरियाँ बाँस भर लम्बी और बाँस भर चौड़ी थीं; और दो दो कोठरियों का अन्तर पाँच हाथ का था; और फाटक की डेवढ़ी जो फाटक के ओसारे के पास भवन की ओर थी, वह भी बाँस भर की थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पहरेदारों की कोठरियां एक डंडा लंबी और एक डंडा चौड़ी थी, और पहरेदारों के कोठरियों की बीच की दीवारें ढाई-ढाई मीटर की थी. मंडप के बाद का द्वार, जो मंदिर की ओर था, उसके चौखट की ऊंचाई एक डंडा भर थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पहरेवाली कोठरियाँ बाँस भर लम्बी और बाँस भर चौड़ी थीं; और दो-दो कोठरियों का अन्तर पाँच हाथ का था; और फाटक की डेवढ़ी जो फाटक के ओसारे के पास भवन की ओर थी, वह भी बाँस भर की थी।