Ezekiel 41:25 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jaaise maandair kee bheeton men karoob aur khjoor ke ped khude huae the, vaaise hee usake kivadon men bhee the, aur osare kee baharee or lakadee kee mottee mottee dharanen theen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बीच के कमरे (पवित्र स्थान) के दरवाजों पर करुब (स्वर्गदूत) और खजूर के वृक्ष उकेरे गए थे। वे वैसे ही थे जैसे दीवारों पर उकेरे गए थे। बाहर की ओर प्रवेश कक्ष के बाहरी हिस्से पर लकड़ी की नक्काशी थी
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जैसे दीवारों पर करूबों और खजूर के वृक्षों के चित्र खुदे थे, वैसे ही मध्‍यभाग के किवाड़ों पर भी अंकित थे। सामने की ड्‍योढ़ी में लकड़ी के छज्‍जे थे, जो बाहर की ओर निकले हुए थे।
Hindi Bible HHBD
और जैसे मन्दिर की भीतों में करूब और खजूर के पेड़ खुदे हुए थे, वैसे ही उसके किवाड़ों में भी थे, और ओसारे की बाहरी ओर लकड़ी की मोटी मोटी धरनें थीं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जैसे मन्दिर की दीवारों में करूब और खजूर के पेड़ खुदे हुए थे, वैसे ही उसके किवाड़ों में भी थे, और ओसारे की बाहरी ओर लकड़ी की मोटी मोटी धरनें थीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और मुख्य सभागृह के दरवाजों पर दीवारों के समान ही करूबों और खजूर के पेड़ों की नक्काशी की गई थी, और मंडप के सामने लकड़ी की एक डेवढ़ी थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जैसे मन्दिर की दीवारों में करूब और खजूर के पेड़ खुदे हुए थे, वैसे ही उसके किवाड़ों में भी थे, और ओसारे की बाहरी ओर लकड़ी की मोटी-मोटी धरनें थीं।