Ezekiel 41:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab us ne bheetar jakar dar ke khmbhon ko mapa, aur do do hath ka paya aur dar chh hath ka tha aur dar kee chaudai sat hath kee thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब वह व्यक्ति अन्दर गया और हर एक द्वार—स्तम्भ को नापा। हर एक द्वार—स्तम्भ दो हाथ मोटा था। यह छ: हाथ ऊँचा था। द्वार सात हाथ चौड़ा था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब वह अन्‍तर्गृह में गया, और उसके प्रवेश-द्वार के खम्‍भों को नापा। प्रत्‍येक खम्‍भा एक मीटर मोटा था। प्रवेश-द्वार की चौड़ाई तीन मीटर थी। दोनों ओर की दीवारें साढ़े तीन मीटर की थीं।
Hindi Bible HHBD
तब उस ने भीतर जाकर द्वार के खम्भों को मापा, और दो दो हाथ का पाया; और द्वार छे हाथ का था; और द्वार की चौड़ाई सात हाथ की थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने भीतर जाकर द्वार के खम्भों को मापा, और दो दो हाथ का पाया; और द्वार छ: हाथ का था; और द्वार की चौड़ाई सात हाथ की थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब वह भीतरी पवित्र स्थान पर गया और प्रवेश के चौखटों को नापा; प्रत्येक एक-एक मीटर चौड़ा था. प्रवेश लगभग तीन मीटर चौड़ा था, और इससे लगी दोनों तरफ की दीवार लगभग चार-चार मीटर चौड़ी थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने भीतर जाकर # द्वार के खम्भों को मापा, और दो-दो हाथ का पाया; और द्वार छः हाथ का था; और द्वार की चौड़ाई सात हाथ की थी।