Ezekiel 41:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur ye baharee kottriyan timahalee theen aur aek aek mahal men tees tees kottriyan theen. bhvan ke as pas kee bheet isaliye thee ki baharee kottariyan usake sahare men ho aur usee men kottariyon kee kaadiyan paaittai hui theen aur bhvan kee bheet ke sahare men n theen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बगल के कमरे तीन विभिन्न मंजिलों पर थे। वे एक दूसरे के ऊपर थे। हर एक मंजिल पर तीस कमरे थे। बगल के कमरे चारों ओर की दीवार पर टिके हुए थे। अत: मन्दिर की दीवार स्वयं कमरों को टिकाये हुए नहीं थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ये कमरे तीन मंजिलों पर थे: पहली के ऊपर दूसरी और दूसरी के ऊपर तीसरी मंजिल। प्रत्‍येक मंजिल में तीस कमरे थे। इन कमरों को सहारा देने के लिए मन्‍दिर की दीवार के चारों ओर मोड़ थे, और उन्‍हीं में कमरों की कड़ियां डाली गई थीं, और उनका भार मन्‍दिर की दीवार पर नहीं पड़ता था।
Hindi Bible HHBD
और ये बाहरी कोठरियां तिमहली थीं; और एक एक महल में तीस तीस कोठरियां थीं। भवन के आस पास की भीत इसलिये थी कि बाहरी कोठरियां उसके सहारे में हो; और उसी में कोठरियों की कड़ियां पैठाई हुई थीं और भवन की भीत के सहारे में न थीं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
ये बाहरी कोठरियाँ तीन मंजिला थीं; और एक एक मंजिल में तीस तीस कोठरियाँ थीं। भवन के आसपास की दीवार इसलिये थी कि बाहरी कोठरियाँ उसके सहारे में हों; और उसी में कोठरियों की कड़ियाँ पैठाई हुई थीं और भवन की दीवार के सहारे में न थीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बाजू के कमरे तीन मंजिला थे, एक के ऊपर दूसरा, और हर एक मंजिल पर तीस-तीस कमरे थे. बाजू के कमरों को सहारा देने के लिये मंदिर की दीवार के चारों ओर निकले हुए भाग थे, जिसके कारण सहारा देनेवाले भाग मंदिर की दीवार के अंदर डाले नहीं गये थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
ये बाहरी कोठरियाँ तीन मंजिला थीं; और एक-एक महल में तीस-तीस कोठरियाँ थीं। भवन के आस-पास की दीवार इसलिए थी कि बाहरी कोठरियाँ उसके सहारे में हो; और उसी में कोठरियों की कड़ियाँ बैठाई हुई थीं और भवन की दीवार के सहारे में न थीं।