Ezekiel 42:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur daakkhianee kottariyon ke daron ke anusar marga ke sire par dar tha, arthata poorva kee or kee bheet ke samhane, jahan se log un men pravesh karate the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दक्षिण के कमरों के नीचे एक द्वार था जो पूर्व की ओर जाता था। यह विशाल—कक्ष में पहुँचाता था। दक्षिण के कमरों के आर—पार एक विभाजक दीवार थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दक्षिणी कमरों के नीचे, पूर्व की ओर भी प्रवेश-मार्ग था, जहां से लोग कमरों के सामनेवाले मार्ग पर चढ़ते थे। सामने एक विभाजक-दीवार थी।
Hindi Bible HHBD
और दक्खिनी कोठरियों के द्वारों के अनुसार मार्ग के सिरे पर द्वार था, अर्थात् पूर्व की ओर की भीत के साम्हने, जहां से लोग उन में प्रवेश करते थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
दक्षिणी कोठरियों के द्वारों के अनुसार मार्ग के सिरे पर द्वार था, अर्थात् पूर्व की ओर की दीवार के सामने, जहाँ से लोग उन में प्रवेश करते थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दक्षिण की ओर के कमरों के दरवाजे थे. कमरों में जाने के लिये, मार्ग के शुरुआत में एक दरवाजा था; यह मार्ग पूर्व की ओर बढ़े हुए समतुल्य दीवार के समानांतर था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
दक्षिणी कोठरियों के द्वारों के अनुसार मार्ग के सिरे पर द्वार था, अर्थात् पूर्व की ओर की दीवार के सामने, जहाँ से लोग उनमें प्रवेश करते थे।