Ezekiel 42:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab vah bheetaree bhvan ko map chuka, tab mujhe poorva disha ke faattk ke marga se bahar le jakar bahar ka sthan charon or mapane laga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह व्यक्ति जब मन्दिर के भीतर की नाप लेना समाप्त कर चुका, तब वह मुझे उस फाटक से बाहर लाया जो पूर्व को था। उसने मन्दिर के बाहर चारों ओर नापा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मन्दिर के भीतरी क्षेत्र को नापने के पश्चात् वह मुझे पूर्वी फाटक से बाहर ले गया। वह वहां चारों ओर मन्दिर का बाहरी क्षेत्र नापने लगा।
Hindi Bible HHBD
जब वह भीतरी भवन को माप चुका, तब मुझे पूर्व दिशा के फाटक के मार्ग से बाहर ले जाकर बाहर का स्थान चारों ओर मापने लगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब वह भीतरी भवन को माप चुका, तब मुझे पूर्व दिशा के फाटक के मार्ग से बाहर ले जाकर बाहर का स्थान चारों ओर मापने लगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब वह मंदिर क्षेत्र के भीतर को नाप चुका, तब वह मुझे पूर्वी द्वार से बाहर ले गया और चारों ओर के क्षेत्र को नापा:
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब वह भीतरी भवन को माप चुका, तब मुझे पूर्व दिशा के फाटक के मार्ग से बाहर ले जाकर बाहर का स्थान चारों ओर मापने लगा।