Ezekiel 43:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yaadi ve apane sare kamon se lajjait ho, to unhen is bhvan ka akar aur svaroop, aur isake bahar bheetar ane jane ke marga, aur isake sab akar aur vidhaiya, aur niyam batalana, aur unake samhane likh rakhna jis se ve isaka sab akar aur isakee sab vidhaiyan smaran karake unake anusar karen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे उन बुरे कामों के लिये लज्जित होंगे जो उन्होंने किये हैं। उन्हें मन्दिर की आकृति समझने दो। उन्हें यह सीखने दो कि वह कैसे बनेगा, उसका प्रवेश—द्वार, निकास—द्वार और इस पर की सारी रूपाकृतियाँ कहाँ होंगी। उन्हें इसके सभी नियमों और विधियों के बारे में सिखाओं और इन्हें लिखो जिससे वे सभी इन्हें देख सकें। तब वे मन्दिर के सभी नियमों और विधियों का पालन करेंगे। तब वे यह सब कुछ कर सकते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि वे अपने कार्यों के लिए लज्‍जित होंगे, तब तू उनके सामने मेरे मन्‍दिर का सम्‍पूर्ण चित्र अंकित करना: मन्‍दिर की योजना, बाहर-भीतर आने-जाने के मार्ग, उसका सम्‍पूर्ण आकार। उन्‍हें मन्‍दिर के रीति-रिवाज, और नियम-विधियां भी बताना। तू इन सब बातों को उनके सामने ही लिख लेना जिससे वे मन्‍दिर के समस्‍त नियम-कानूनों तथा धर्म-विधियों को स्‍मरण रखें, और आराधना में उनका पालन करें।
Hindi Bible HHBD
और यदि वे अपने सारे कामों से लज्जित हों, तो उन्हें इस भवन का आकार और स्वरूप, और इसके बाहर भीतर आने जाने के मार्ग, और इसके सब आकार और विधियां, और नियम बतलाना, और उनके साम्हने लिख रखना; जिस से वे इसका सब आकार और इसकी सब विधियां स्मरण करके उनके अनुसार करें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यदि वे अपने सारे कामों से लज्जित हों, तो उन्हें इस भवन का आकार और स्वरूप, और इसके बाहर भीतर आने जाने के मार्ग, और इसके सब आकार और विधियाँ, और नियम बतलाना, और उनके सामने लिख रखना; जिस से वे इसका सब आकार और इसकी सब विधियाँ स्मरण करके उसके अनुसार करें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और यदि वे अपने किए कामों से लज्जित होते हैं, तो उन्हें मंदिर की रचना के बारे में बताओ—इसकी संरचना, इसके निकास और प्रवेश द्वार—इसकी पूरी रचना और इसके पूरे नियम और कानून. उनके सामने इन बातों को लिख लो, ताकि वे इसकी रचना के प्रति विश्वासयोग्य रहें और इसके नियमों को माने.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यदि वे अपने सारे कामों से लज्जित हों, तो उन्हें इस भवन का आकार और स्वरूप, और इसके बाहर भीतर आने-जाने के मार्ग, और इसके सब आकार और विधियाँ, और नियम बतलाना, और उनके सामने लिख रखना; जिससे वे इसका सब आकार और इसकी सब विधियाँ स्मरण करके उनके अनुसार करें।