Ezekiel 43:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur aeese hath ke map se jo sadhaaran hath se chauva bhr adhaik ho, vedee kee map yah haai, arthata usaka adhaar aek hath ka, aur usakee chaudai aek hath kee, aur usake charon or kee chhor par kee pattree aek chauve kee. aur vedee kee unchai yah haai
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“वेदी की माप, हाथों और इससे लम्बी माप का उपयोग करके, यह है। वेदी की नींव के चारों ओर एक गन्दा नाला था। यह एक हाथ गहरा और हर ओर एक हाथ चौड़ा था। इसके सिरे के चारों ओर एक बालिश्त नौ इंच ऊँची किनारी थी। वेदी कितनी ऊँची थी, वह यह थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘वेदी की नाप इस प्रकार होगी: हाथ की नाप के अनुसार वेदी का आधार हाथ-भर ऊंचा और हाथ-भर चौड़ा होगा, अर्थात् आधा मीटर । उसके चारों ओर का किनारा पच्‍चीस सेन्‍टीमीटर का होगा।
Hindi Bible HHBD
और ऐसे हाथ के माप से जो साधारण हाथ से चौवा भर अधिक हो, वेदी की माप यह है, अर्थात् उसका आधार एक हाथ का, और उसकी चौड़ाई एक हाथ की, और उसके चारों ओर की छोर पर की पटरी एक चौवे की। और वेदी की ऊंचाई यह हैे
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“ऐसे हाथ के माप से जो साधारण हाथ से चौवा भर अधिक हो, वेदी की माप यह है, अर्थात् उसका आधार एक हाथ का, और उसकी चौड़ाई एक हाथ की, और उसके चारों ओर की छोर पर की पटरी एक चौवे की। वेदी की ऊँचाई यह है:
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“मीटर में वेदी की नाप इस प्रकार है, जो 27 से. मीटर (एक हाथ एवं उस पर एक हथेली) की चौड़ाई का भी योग है: इसकी नाली की गहराई लगभग त्रेपन सेंटीमीटर और चौड़ाई लगभग त्रेपन सेंटीमीटर तथा इसके चारों किनारे की गोट लगभग सत्ताईस सेंटीमीटर है. और यह वेदी की ऊंचाई है:
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“ऐसे हाथ के माप से जो साधारण हाथ से चौवा भर अधिक हो, वेदी की माप यह है, अर्थात् उसका आधार एक हाथ का, और उसकी चौड़ाई एक हाथ की, और उसके चारों ओर की छोर पर की पटरी एक चौवे की। और वेदी की ऊँचाई यह है: