Ezekiel 43:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur nichalee kusa chaudah hath lambee aur chaudah chaudee ho, aur usake charon or kee pattree adho hath kee ho, aur usaka adhar charon aur hath bhr ka ho. usakee seeddhee usakee poorva or ho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किनारी भी वर्गाकार थी, चौदह हाथ लम्बी और चौदह हाथ चौड़ी। इसके चारों ओर पट्टी आधा हाथ चौड़ी थी। (नींव के चारों ओर की गन्दी नाली दो हाथ चौड़ी थी।) वेदी तक जाने वाली पैड़ियाँ पूर्व दिशा में थीं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
कगर भी वर्गाकार होगा−सात मीटर लम्बा और सात मीटर चौड़ा। उसके चारों ओर का किनारा पच्चीस सेन्टीमीटर का होगा। चारों ओर का आधार आधा मीटर का होगा। वेदी की सीढ़ियां पूर्व दिशा में होंगी।’
Hindi Bible HHBD
और निचली कुस चौदह हाथ लम्बी और चौदह चौड़ी हो, और उसके चारों ओर की पटरी आधे हाथ की हो, और उसका आधर चारों और हाथ भर का हो। उसकी सीढ़ी उसकी पूर्व ओर हो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
निचली कुर्सी चौदह हाथ लम्बी और चौदह हाथ चौड़ी हो, और उसके चारों ओर की पटरी आधे हाथ की हो, और उसका आधार चारों ओर हाथ भर का हो। उसकी सीढ़ी उसके पूर्व की ओर हो।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ऊपर का निकला हुआ भाग भी वर्गाकार है, जो लगभग सात मीटर लंबा और सात मीटर चौड़ा है. वेदी के चारों ओर आधा मीटर की एक नाली है, जिसमें लगभग सत्ताईस सेंटीमीटर का गोट है. वेदी की सीढ़ियां पूर्व की ओर हैं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
निचली कुर्सी चौदह हाथ लम्बी और चौदह हाथ चौड़ी, और उसके चारों ओर की पटरी आधे हाथ की हो, और उसका आधार चारों ओर हाथ भर का हो। उसकी सीढ़ी उसके पूर्व ओर हो।”