Ezekiel 43:25 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
sat din tak noo prati din papabali ke liye aek bakara taaiyar karana, aur nidash bachhda aur bhedon men se nidash meddha bhee taaiyar kiya jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम एक बकरा प्रतिदिन सात दिन तक, पाप बलि के लिये तैयार करोगे। तुम एक नया बैल और रेवड़ से एक मेढ़ा भी तैयार करोगे। बैल और मेढ़े में कोई दोष नहीं होना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सात दिन तक प्रतिदिन पाप की प्रायश्चित-बलि के रूप में एक बकरा प्रभु को अर्पित करना। इसी प्रकार प्रतिदिन एक निर्दोष बछड़ा और रेवड़ में से एक निर्दोष मेढ़ा भी चढ़ाना।
Hindi Bible HHBD
सात दिन तक नू प्रति दिन पापबलि के लिये एक बकरा तैयार करना, और निदष बछड़ा और भेड़ों में से निदष मेढ़ा भी तैयार किया जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सात दिन तक तू प्रतिदिन पापबलि के लिये एक बकरा तैयार करना, और निर्दोष बछड़ा और भेड़ों में से निर्दोष मेढ़ा भी तैयार किया जाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“सात दिन तक तुम एक बकरा प्रतिदिन पाप बलिदान के लिए देना; तुम झुंड में से एक-एक निर्दोष बछड़ा एवं मेढ़ा भी देना.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सात दिन तक तू प्रतिदिन पापबलि के लिये एक बकरा तैयार करना, और निर्दोष बछड़ा और भेड़ों में से निर्दोष मेढ़ा भी तैयार किया जाए।