Ezekiel 43:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yah darshan us darshan ke tuly tha, jo maain ne use nagar ke nash karane ko ate samay dekha tha aur us darshan ke saman, jo maain ne kabar nadee ke teer par dekha tha aur maain munh ke bal gir pada.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दर्शन वैसा ही था जैसा दर्शन मैंने कबार नदी के किनारे देखा था। मैंने धरती पर अपना माथा टेकते हुए प्रणाम किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अब मैंने एक दर्शन देखा। यह उसी दर्शन के समान था जो मैंने उस समय देखा था जब परमेश्वर का तेज नगर का विनाश करने आया था। यह दर्शन कबार नदी के तट पर देखे गए दर्शन के समान था। यह दर्शन देख कर मैं श्रद्धा और भक्ति से मुंह के बल भूमि पर गिर पड़ा।
Hindi Bible HHBD
और यह दर्शन उस दर्शन के तुल्य था, जो मैं ने उसे नगर के नाश करने को आते समय देखा था; और उस दर्शन के समान, जो मैं ने कबार नदी के तीर पर देखा था; और मैं मुंह के बल गिर पड़ा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह दर्शन उस दर्शन के तुल्य था, जो मैं ने उसे नगर का नाश करने को आते समय देखा था; और उस दर्शन के समान, जो मैं ने कबार नदी के तट पर देखा था; और मैं मुँह के बल गिर पड़ा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जो दर्शन मैंने देखा, यह उस दर्शन के समान था, जिसे मैंने तब देखा था, जब वह शहर को नष्ट करने आया था और उस दर्शन के समान था, जिसे मैंने खेबर नदी के किनारे देखा था, और मैं मुंह के भार गिरा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह दर्शन उस दर्शन के तुल्य था, जो मैंने उसे नगर के नाश करने को आते समय देखा था; और उस दर्शन के समान, जो मैंने कबार नदी के तट पर देखा था; और मैं मुँह के बल गिर पड़ा।