Ezekiel 44:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu leveey log jo us samay mujh se door ho gaae the, jab israaaelee log mujhe chhodkar apanee mooraton ke peechhe bhttk gaae the, ve apane adharma ka bhar uttaaenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अतीत में, लेवीवंशियों ने मुझे तब छोड़ दिया, जब इस्राएल मेरे विरुद्ध गया। इस्राएल ने मुझे अपनी देवमूर्तियों का अनुसरण करने के लिये छोड़ा। लेवीवंशी अपने पाप के लिये दण्डित होंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्‍तु लेवी कुल के संबंध में मेरा यह कथन है: जब इस्राएली राष्‍ट्र मुझे छोड़ कर अन्‍य देवताओं के पीछे भटक गया था, तब उसके साथ लेवी कुल के पुरोहित भी मुझसे दूर भटक गए थे। निस्‍सन्‍देह वे अपने अधर्म का दण्‍ड भोगेंगे।
Hindi Bible HHBD
परन्तु लेवीय लोग जो उस समय मुझ से दूर हो गए थे, जब इस्राएली लोग मुझे छोड़कर अपनी मूरतों के पीछे भटक गए थे, वे अपने अधर्म का भार उठाएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“परन्तु लेवीय लोग जो उस समय मुझ से दूर हो गए थे, जब इस्राएली लोग मुझे छोड़कर अपनी मूरतों के पीछे भटक गए थे, वे अपने अधर्म का भार उठाएँगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘वे लेवी, जो मुझसे उस समय दूर हो गए, जब इस्राएल के लोग पथभ्रष्ट हो गये थे और जो मुझसे भटक कर अपने मूर्तियों के पीछे चल रहे थे, अवश्य है कि वे अपने पापों का फल भोगें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“परन्तु लेवीय लोग जो उस समय मुझसे दूर हो गए थे, जब इस्राएली लोग मुझे छोड़कर अपनी मूरतों के पीछे भटक गए थे, वे अपने अधर्म का भार उठाएँगे।