Ezekiel 44:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur jab ve bheetaree angan ke faattkon se hokar jaya kare, tab san ke vasr paahine huae jaae, aur jab ve bheetaree angan ke faattkon men va usake bheetar seva tthal karate ho, tab kuchh un ke vasr n pahinen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब वे भीतरी आँगन के फाटकों में प्रवेश करेंगे तब वे बहुमूल्य सन के वस्त्र पहनेंगे। जब वे भीतरी आँगन के फाटक और मन्दिर में सेवा करेंगे तब वे ऊनी वस्त्र पहनेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘जब वे मन्दिर के भीतरी आंगन के फाटकों में प्रवेश करेंगे, तब वे सूती वस्त्र पहिनेंगे। भीतरी आंगन के फाटकों पर और भीतर सेवा करते समय वे ऊनी वस्त्र नहीं पहिनेंगे।
Hindi Bible HHBD
और जब वे भीतरी आंगन के फाटकों से होकर जाया करें, तब सन के वस्त्रा पहिने हुए जाएं, और जब वे भीतरी आंगन के फाटकों में वा उसके भीतर सेवा टहल करते हों, तब कुछ ऊन के वस्त्रा न पहिनें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब वे भीतरी आँगन के फाटकों से होकर जाया करें, तब सन के वस्त्र पहिने हुए जाएँ, और जब वे भीतरी आँगन के फाटकों में या उसके भीतर सेवा टहल करते हों, तब ऊन का कोई वस्त्र न पहिनें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘जब वे भीतरी आंगन के द्वार से प्रवेश करें, तब वे सन के कपड़े पहने; यह ज़रूरी है कि वे किसी भी प्रकार का ऊनी कपड़ा न पहने, जब वे भीतरी आंगन के द्वार पर सेवा कर रहे हों या मंदिर के भीतर सेवा कर रहे हों.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब वे भीतरी आँगन के फाटकों से होकर जाया करें, तब सन के वस्त्र पहने हुए जाएँ, और जब वे भीतरी आँगन के फाटकों में या उसके भीतर सेवा टहल करते हों, तब कुछ ऊन के वस्त्र न पहनें।