Ezekiel 44:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jab ve baharee angan men logon ke pas nikale, tab jo vasr paahine huae ve seva tthal karate the, unhen utarakar aur paavitra kottriyon men rakhkar doosare vasr paahine, jis se log unake vasren ke karan paavitra n ttharen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे मेरी सेवा करते समय के वस्त्र को, बाहरी आँगन में लोगों के पास जाने के पहले, उतारेंगे। तब वे इन वस्त्रों को पवित्र कमरों में रखेंगे। तब वे दूसरे वस्त्र पहनेंगे। इस प्रकार वे लोगों को उन पवित्र वस्त्रों को छूने नहीं देंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘जब वे सेवा-कार्य समाप्‍त कर चुकेंगे, तब जन-सामान्‍य के बाहरी आंगन में जाने के पूर्व वे अपने पुरोहिताई के वस्‍त्र उतार देंगे, उनको पवित्र कक्षों में रख देंगे, और अपने साधारण वस्‍त्र पहिन लेंगे। ऐसा न हो कि उनके पुरोहिताई के वस्‍त्रों का स्‍पर्श जन-साधारण से हो जाए, और वे भी पवित्र हो जाएं।
Hindi Bible HHBD
और जब वे बाहरी आंगन में लोगों के पास निकलें, तब जो वस्त्रा पहिने हुए वे सेवा टहल करते थे, उन्हें उतारकर और पवित्रा कोठरियों में रखकर दूसरे वस्त्रा पहिनें, जिस से लोग उनके वस्त्रों के कारण पवित्रा न ठहरें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब वे बाहरी आँगन में लोगों के पास निकलें, तब जो वस्त्र पहिने हुए वे सेवा टहल करते थे, उन्हें उतारकर और पवित्र कोठरियों में रखकर दूसरे वस्त्र पहिनें, जिस से लोग उनके वस्त्रों के कारण पवित्र न ठहरें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब वे बाहरी आंगन में जाएं, जहां लोग हैं, तब वे उन कपड़ों को उतार दें, जिन्हें पहनकर वे सेवा कर रहे थे और वे उन कपड़ों को पवित्र कमरों में छोड़ दें, और दूसरा कपड़ा पहन लें, ताकि उनके कपड़ों के छूने के द्वारा लोग पवित्र न ठहरें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब वे बाहरी आँगन में लोगों के पास निकलें, तब जो वस्त्र पहने हुए वे सेवा टहल करते थे, उन्हें उतारकर और पवित्र कोठरियों में रखकर दूसरे वस्त्र पहनें, जिससे लोग उनके वस्त्रों के कारण पवित्र न ठहरें # ।