Ezekiel 44:25 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ve kisee manushy kee loth ke pas n jaaen ki ashuuddh ho jaaen keval mata-pita, bette-bettee bhai, aur aeesee baahin kee loth ke karan jisaka vivah n hua ho ve apane ko ashuuddh kar sakate haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे व्यक्ति के शव के पास जाकर अपने को अपवित्र करने नहीं जाएंगे। किन्तु वे तब अपने को अपवित्र कर सकते हैं यदि मरने वाला व्यक्ति पिता, माता, पुत्र, पुत्री, भाई या अविवाहित बहन हो। ये याजक को अपवित्र बनायेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘वे शव के समीप नहीं जाएंगे, अन्यथा वे अशुद्ध हो जाएंगे। किन्तु यदि शव किसी पुरोहित के पिता, माता, पुत्र, पुत्री, भाई अथवा अविवाहित बहिन का है, तो वह उसको स्पर्श कर सकता है।
Hindi Bible HHBD
वे किसी मनुष्य की लोथ के पास न जाएं कि अशुद्ध हो जाएं; केवल माता- पिता, बेटे- बेटी; भाई, और ऐसी बहिन की लोथ के कारण जिसका विवाह न हुआ हो वे अपने को अशुद्ध कर सकते हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे किसी मनुष्य के शव के पास न जाएँ कि अशुद्ध हो जाएँ; केवल माता–पिता, बेटे–बेटी; भाई, और ऐसी बहिन के शव के कारण जिसका विवाह न हुआ हो वे अपने को अशुद्ध कर सकते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘कोई पुरोहित किसी व्यक्ति की लाश के पास जाकर अपने आपको अशुद्ध न करे; फिर भी, यदि मृत व्यक्ति उसकी माता या पिता, बेटा या बेटी, भाई या अविवाहित बहन हो, तब वह अपने आपको अशुद्ध कर सकता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे किसी मनुष्य के शव के पास न जाएँ कि अशुद्ध हो जाएँ; केवल माता-पिता, बेटे-बेटी; भाई, और ऐसी बहन के शव के कारण जिसका विवाह न हुआ हो वे अपने को अशुद्ध कर सकते हैं।